पाकिस्तान के बाद चीन और तुर्की पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक, शिन्हुआ और टीआईटी वर्ल्ड को किया बैन

Rahul Jadaun 14 May 2025 02:07: PM 2 Mins
पाकिस्तान के बाद चीन और तुर्की पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक, शिन्हुआ और टीआईटी वर्ल्ड को किया बैन

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे चीन और तुर्की को अब हिन्दुस्तान ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारत सरकार ने इन देशों की तरफ से प्रोपगैंडा फैलानी वाली सरकारी न्यूज एजेंसियों के पर कतरने की दिशा में कदम बढ़ाया है. भारत में अब चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के साथ ही उसकी सरकारी एजेंसी शन्हुआ के एक्स अकाउंट को देश के अंदर ब्लॉक कर दिया गया है. इसके साथ ही भारत के अंदर तुर्की के सरकारी चैनल टीआईटी वर्ड पर भी कार्रवाई की गई है, और उसे आधिकारिक एक्स अकाउंट को भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है.

पाक पर भी हुआ था एक्शन

पहलगम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की थी. वहां के भी कई ट्विटर हैंडल्स को बैन किया गया था. साथ ही कई यूट्यूब चैनल्स को भी भारत सरकार ने बैन कर दिया था. पिछले देनों चीन और तुर्की लगातार पाकिस्तान के सम्रथन में खड़े रहे हैं, उसे हथियार देने के साथ-साथ अपने चैनल्स के माध्यम से भी इन देशों ने भारत के खिलाफ प्रोपगैंडा फैलाया है.

चीन बदल रहा था अरुणांचल प्रदेश में नाम

केंद्र सरकार का ये फैसला इस लिए भी काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में ऐसी कुछ खबरें भी सामने आई थीं कि चीन की तरफ से अरुणांचल प्रदेश के कुछ इलाकों का नाम बदलने की कोशिश की जा रही है. जिसके बाद भारत ने ये सख्त कदम उठाकर साफ कर दिया है कि चीन इस तरह से बेतुके प्रयास कर सच्चाई को नहीं बदल सकता है. अरुणांचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा था है और हमेशा ही रहेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने भी कहा था कि अरुणांचल प्रदेश के अंदर चीन कई जगहों के नाम बदने के लिए बेतुके और निरर्थक प्रयास करता रहा है, लेकिन हम ऐसे सभी प्रयासों को खारिज करते हैं, इस तरह से नाम बदलने से ये अटल सच नहीं बदल सकता कि अरुणांचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा.

एजेंडा चला रहे थे ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ

ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ, दोनों को ही चीन की कम्युनिस्तट पार्टी का मुखपत्र माना जाता है, इनका इस्तेमाल पूरी दुनिया में चीन के हिसाब से प्रोपगेंडा फैलाने के लिए किया जाता है. लेकिन हाल ही में जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष हुआ तो इनके माध्यम से चीन ने भारत के खिलाफ और पाकिस्तान के समर्थन में कई तरह की झूठी खबरें दुनिया में फैलाने की कोशिश की थी, जिका भारत ने विरोध और खंडन भी किया था. जिसके बाद अब भारत सरकार ने फाइनल एक्शन लेते हुए बैन लगा दिया है.

क्या है TRT वर्ल्ड?

TRT वर्ल्ड तुर्की की सरकारी समचार सेवा है, जो अंग्रेजी में पूरी दुनिया के सामने समाचार, विश्लेषण और करंट न्यूज का कवरेज करती है. इसे तुर्की के राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता टीआरटी द्वारा संचालित किया जाता है. 2015 में इसकी शुरुआत हुई थी. इसके जरिए तुर्की दुनिया को अपने नजरिए से रूबरू कराना चाहता था, लेकिन जब भारत-पाकिस्तान के बीच जंग का माहौल बना तो इसने भी भारत के खिलाफ प्रौपगेंडा फैलाया. जिसके बाद भारत सरकार ने इसके ट्विटर को भी देश में बैन कर दिया है.

xinhua tit world india digital strike on china and turkey india's 3rd digital strike on china india strikes pakistan

Recent News