नई दिल्ली: जबसे भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के हालात पैद हुए हैं उसके बाद से ही एक सवाल हर भारतीय की जुबान पर है, कि क्या टेरिटोरियल आर्मी में जो भारतीय सेलिब्रिटी हैं वो भी सेना के साथ मोर्चे पर जंग लड़ने जाएंगे? सवाल ये भी है कि क्या भारत में ऐसा इतिहास रहा है ? क्योंकि टेरिटोरियल आर्मी में जो प्रसिद्ध हस्तियों को शामिल किया जाता है. जो राजनीति, खेल या मनोरंजन के क्षेत्र से भी हो सकते हैं. इन लोगों को सेना में मानद रैंक या कमीशन दी जाती है. जिसके बाद ये लोग सेना का हिस्सा बन जाते हैं. इसमें खास बात ये भी है कि इन सेलिब्रिटी को टिरिटोरियल आर्मी का हिस्सा बनाने के बाद ट्रेनिंग भी की जाती है. तो अब हम आपको कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटी के बारे में बताने वाले हैं जो टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं, और लोगों को लग रहा है कि शायद ये भी जंग लड़ने जा सकते हैं.
टेरिटोरियल आर्मी में प्रमुख सेलिब्रिटीज़
महेंद्र सिंह धोनी (पूर्व क्रिकेटर)
रैंक- लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद)
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को साल 2011 में पैराशूट रेजिमेंट में शामिल किया गया था, साल 2015 में उन्होंने आगरा में दो सप्ताह की पैरा-रेजिमेंट ट्रेनिंग ली थी. इसके साथ ही 5 पैरा जंप भी किए थे.
अभिनव बिंद्रा (ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता)
रैंक- लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद)
ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीत कर भारत का नाम रोशन करने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्र को 2011 में सिख रेजिमेंट की TA बटालियन में शामिल शामलि किया गया था. जहां उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी.
कपिल देव (पूर्व क्रिकेटर)
रैंक- लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद)
कपिल देव ने 1983 के विश्वकप में वेस्ट इंडीज को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप जिताया था. इन्हें 2008 में TA में शामिल किया गया, ये ब्रांड एम्बेसडर के रूप में सेवा दे रहे हैं.
अनुराग ठाकुर (केंद्रीय मंत्री)
रैंक- लेफ्टिनेंट
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्हें 124 इन्फैंट्री बटालियन (TA) सिख रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त है.
सचिन पायलट (कांग्रेस नेता)
रैंक लेफ्टिनेंट
पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट को साल 2012 में सिख रेजिमेंट की TA बटालियन में कमीशन दिया गया था.
इन लोगों के अलावा राज्यवर्धन सिंह राठौर और मोहनलाल समेत कई ऐसे बड़े नाम हैं जिन्हें सेना ने मानद रैंक देकर टेरिटोरियल आर्मी में शामिल किया हुआ है. हालांकि जहां तक मोर्चे पर इनके लड़ने की बात है तो उसमें साफ तौर पर कहा जा सकता है कि इन सेलिब्रिटी को जंग लड़ने के लिए तो नहीं बुलाया जाएगा, लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि जंग के दौरान इन्हें सेना के बीच ले जाया जाए जहां ये अपने देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाते नजर आएं.