कर्नल सोफिया ने खोली पाकिस्तान की पोल, बताया कैसे नागरिक विमानों को ढाल बना रहा आतंकिस्तान!

Rahul Jadaun 09 May 2025 06:09: PM 1 Mins
कर्नल सोफिया ने खोली पाकिस्तान की पोल, बताया कैसे नागरिक विमानों को ढाल बना रहा आतंकिस्तान!

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनातनी के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को दुनाया के सामने रखा है, सेना की तरफ से जारी की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि, पाकिस्तान ने कई बार भारतीय वायु क्षेत्र का ना सिर्फ उल्लंघन किया, बल्कि इस दौरान पाकिसतान ने कई जगहों पर हमला करने की कोशिश भी की, इस दौरान पाकिस्तान ने 36 जगहों को निशाना बनाया, जिसके लिए पाकिस्तान की तरफ से तुर्की में बने 300 से 400 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.

भारत ने बेअसर किया हमला

कर्नल सोफिया ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत में रिहायशी इलाकों को और सेना के ठिकानों को निशाना बनाया था. लेकिन भारतीय सेना ने ज्यादातर हमलों को बेअसर कर दिया. इसके बाद भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर पलटवार किया, जिसमें पाकिस्तान के रडार सिस्टम को भी तबाह करके रख दिया, इसी बीच कर्नल सोफिया ने एक खुलासा और किया है, उन्होंने बताया कि जंग के बीच भी पाकिस्तान ने नागरिक विमानों को ढाल की तरह से इस्तेमाल किया. चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान ने कराची से लाहौर के बीच नागरिक विमान उड़ाए, लेकिन भारतीय सेना ने संयम का परिचय देते हुए विमान की सेफ लैंडिंग भी कराई.

तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने हमला किया- व्योमिका सिंह

भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पाकिस्तान अभी भी अपनी गैरजिम्मेदाराना हरकतों को दोहराने में लगा हुआ है, पाकिस्तान ने तुर्की के ड्रोन से भारत में हमला किया था, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम और भारतीय मिसाइल की मदद से मार गिराया गया. पाकिस्तान ने ये हमला लेह से लेकर सर क्रीक तक किया था. भारत ने भी पाकिस्तान पर पलटवार में जवाबी हमला किया. इस दौरान पाकिस्तान के चार ठिकानों पर हमला किया गया.

गुरुद्वारे को भी बनाया निशाना- विदेश सचिव

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पाकिस्तान ने पूरी तैयारी के साथ भारत में हमला किया था, लेह से सर क्रीक तक किया गया ये हमला आम लोगों को निशाना बनाने के लिए था. इसमें भारतीय शहरों और सेना के ठिकानों को तो निशाना बनाया ही गया था, इसके साथ ही पाकिस्तान ने पुंझ में एक गुरूद्वारे को भी निशाना बनाया है. विदेश सचिव ने बताया है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है.

indian army operation sindoor live update pm modi Colonel Sofiya Qureshi wing commander vyomika singh

Recent News