नई दिल्ली: भारतीय सेना ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जिसमें तीनों सेनाओं के अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे पाकिस्तान में घुस कर सैकड़ों आतंकवादियों को मिट्टी में मला दिया गया है. जिसमें कई आतंकवादी मोस्ट वांटेड भी थे. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर पाक आर्मी के ठिकानों को भी जवाबी हमले में तबाह किया गया, बल्कि पाकिस्तान के कई एयरबेस भी भारतीय हमले में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं. इसके लिए सेना ने वीडियो सबूत भी मीडिया के सामने पेश किये. जिनमें दिखाया गया कि पहले जो एयरबेस एकदम ठीक दिख रहे थे वो भारतीय अटैक के बाद बुरी तरह टूटे-फूटे दिखाई दिये.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान थल सेना की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वायु सेना की तरफ से एयर मार्शल ए के भारती, और नेवी की तरफ से वाइस एडमिनरल ए एन प्रसाद ने पूरी जानकारी जनता के सामने रखी. जहां उन्होंन बताया कि एयर स्ट्राइक करने वाले सभी विमान और पायलट सुरक्षित वापस लौटे हैं, हालांकि जब पाकिस्तान की तरफ से लगातरा हमला किया गया तो उसमें 5 भारतीय जवान वीरगति को प्राप्त हुए हैं. लेकिन सेना ने ये भी साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तान ने सीजफायर का फिर से उल्लंघन किया तो उसका भारतीय जवान उसका भयंकर जवाब उन्हें देंगे.
इसके साथ ही भारतीय सेना ने देश को बताया कि जब पाकिस्तानी आर्मी ने भारत पर हमला करने की कोशिश की तो उनके सारे ड्रोन को मार गिराया गया. साथ ही भारतीय पलटवार में पाकिस्तान के लगभग 35 से 40 जवान और ऑफिसर भी मारे गए हैं. इसके अलावा पाकिस्तानी आर्मी को और भी कई बड़े नुकसान भारतीय हमले में झेलने पड़े हैं. पाकिस्तान की सेना ने आतंकवादियों की तरह मुकाबला करने की कोशिश की. इस दौरान उन्होंने नागरिक विमानों को हथियार बनाया, हालांकि भारतीय सेना ने संयम दिखाते हुए आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं होने दिया. लेकिन पाकिस्तान ने भारत में जो हमले करने की कोशिश की, वहां उना निशाना आम लोग ही थे, पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को और धार्मिक जगहों को निशाना बनाकर अपने ड्रोन लॉन्च किये थे.