भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान ने चौकाया, कहा- विराट कोहली, हार्दिक से बहुत ज्यादा फिट हॉकी प्लेयर्स !

Global Bharat 27 Sep 2024 04:56: PM 1 Mins
भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान ने चौकाया, कहा- विराट कोहली, हार्दिक से बहुत ज्यादा फिट हॉकी प्लेयर्स !

जब फिटनेस की बात होती है, तो ज्यादातर लोग भारतीय क्रिकेटरों को सबसे फिट एथलीट मानते हैं. लेकिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उप-कप्तान और मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने एक चौकाने वाला बयान दिया है, जिसमें उन्होंने हॉकी खिलाड़ियों की फिटनेस को क्रिकेटरों से बेहतर बताया है. हार्दिक ने साफ कहा है की, कि हॉकी खिलाड़ियों के यो-यो फिटनेस टेस्ट स्कोर क्रिकेटरों की तुलना में बहुत ज्यादा होते हैं.

स्टार हॉकी प्लेयर हार्दिक सिंह के मुताबिक, हॉकी खिलाड़ियों के यो-यो टेस्ट के स्कोर्स क्रिकेटरों से काफी बेहतर हैं. यो-यो टेस्ट, जो इंटरनेशनल एथलीटों की फिटनेस मापने का एक मानक है, ये भारत में तब प्रचलित हुआ जब क्रिकेटरों की चयन प्रक्रिया इस टेस्ट के स्कोर से प्रभावित होने लगी. भारतीय क्रिकेटरों में, खासकर विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत को अक्सर देश के कुछ सबसे फिट एथलीटों के रूप में देखा जाता है.

विराट कोहली का यो-यो टेस्ट स्कोर 17.2 है, जो टीम की न्यूनतम आवश्यकता 16.5 से अधिक है. हालांकि, हार्दिक सिंह ने खुलासा किया कि भारतीय मेंस हॉकी टीम का औसत स्कोर 23 के आसपास है. हॉकी मेंस टीम के उपकप्तान ने कहा, "क्रिकेट में अगर कोई 19 या 20 का स्कोर करता है, तो उसे सबसे फिट माना जाता है. PR श्रीजेश, जो कि गोलकीपर हैं, उनका स्कोर 21 है." हार्दिक ने यो-यो इंटरमिटेंट रिकवरी टेस्ट (YYIR) के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें मुख्य स्तर 15 से शुरू होता है और 23.8 तक पहुंचता है. हार्दिक सिंह ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "हमारे सात खिलाड़ियों ने 23.8 स्कोर किया है."
 
हार्दिक ने जूनियर लड़कियों की हॉकी टीम के परिणामों का भी जिक्र किया, जो आमतौर पर 17-18 के स्कोर करती हैं, जो कोहली के स्कोर के बराबर है. "हमारा औसत 22-23 है," उन्होंने कहा.

आपको बता दें, हार्दिक सिंह ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक्स 2024 में खेला, जहां उन्होंने भारत को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. भारत ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरे ओलंपिक में कांस्य पदक जीता. 

Hardik Singh Virat Kohli YO-YO Test

Recent News