India vs Afghanistan: बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाले टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीमों का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल को दोनों सीरीज का कप्तान बनाया गया है. केएल राहुल टेस्ट टीम के उपकप्तान होंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है.
टेस्ट टीम (एक मैच)
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल.
वनडे टीम (तीन मैचों की सीरीज)
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे. वनडे टीम में ईशान किशन की वापसी हुई है. रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शामिल किया गया है.
सीरीज का कार्यक्रम
रोहित-हार्दिक पर फिटनेस का सवाल
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को वनडे टीम में जगह दी गई है, लेकिन दोनों खिलाड़ी वर्तमान में चोट से उबर रहे हैं. उनका चयन फिटनेस पर निर्भर है. अगर 14 जून तक वे पूरी तरह तैयार नहीं हुए तो उनकी जगह अन्य खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. वनडे टीम में ऋषभ पंत को शामिल नहीं किया गया है.
टीम चयन के बाद क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है. अफगानिस्तान के खिलाफ यह सीरीज भारतीय टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और आगामी वनडे मैचों की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.