IPL 2025 Mega Auction : आईपीएल मेगा ऑक्शन की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, अब इतने बजे से शुरू होगा मेगा इवेंट

Ajay Thakur 23 Nov 2024 02:23: PM 1 Mins
IPL 2025 Mega Auction : आईपीएल मेगा ऑक्शन की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, अब इतने बजे से शुरू होगा मेगा इवेंट

आईपीएल 2025 का 18वां सीजन अब शुरू होने के लिए तैयार है. आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन महज 24 घंटे दूर है, और इस बार आईपीएल के ऑक्शन के समय में कुछ बदलाव हुआ है. पहले जहां यह ऑक्शन 3 बजे भारतीय समय के अनुसार शुरू होना था, अब इसे 3:30 बजे से शुरू किया जाएगा. इस बदलाव के पीछे की वजह ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ में हो रहा टेस्ट मैच है. पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार 2:50 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन पहले दिन के खेल के बाद यह समय बढ़ गया, जिसके कारण ऑक्शन का समय 30 मिनट बढ़ा दिया गया है.

इस मेगा ऑक्शन में कुल 574 खिलाड़ी बोली के लिए उपलब्ध होंगे. इंग्लैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी इस बार मेगा ऑक्शन का हिस्सा हैं. इस ऑक्शन में 27 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये, 81 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये और 18 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये रखी गई है.

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवम्बर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित होगा. यह ऑक्शन दोनों दिन शाम 3:30 बजे भारतीय समय के अनुसार शुरू होगा और रात 10:30 बजे तक चलेगा.

अगर आप इस मेगा ऑक्शन को लाइव देखना चाहते हैं, तो आपके पास दो विकल्प हैं. इस बार आईपीएल के ऑक्शन का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा, आप इसे जियो सिनेमा ऐप पर भी मोबाइल डिवाइस पर स्ट्रीम कर सकते हैं. टीवी पर इसे देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स पर जाएं और मोबाइल पर स्ट्रीमिंग के लिए जियो सिनेमा ऐप का उपयोग करें.

साथ ही, आपको मेगा ऑक्शन के सभी अपडेट्स ग्लोबलभारतटीवी.इन पर भी मिलेंगे, जिससे आप एक-एक पल की जानकारी हासिल कर सकते हैं.

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इसमें कई बड़े नामों की बोली लगेगी और यह टूर्नामेंट के लिए नई उम्मीदें और संभावनाएं लेकर आएगा.

IPL 2025 IPL 2025 Mega Auction IPL AUCTION IPL Auction 2025

Recent News