IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया शादी का झांसा देकर रेप का आरोप

Amanat Ansari 11 Aug 2026 04:58: PM 1 Mins
IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया शादी का झांसा देकर रेप का आरोप

कोलकाता: दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज और आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को सोमवार देर रात हुगली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने उन पर शादी का वादा कर रेप करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया.

मामला जून 2026 में हुगली के मोगरा थाने में दर्ज किया गया था. शिकायतकर्ता छात्रा के अनुसार, वह और अभिषेक करीब तीन साल से रिश्ते में थे. कथित घटना 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई. अभिषेक ने जनवरी 2023 में छात्रा से संपर्क किया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. छात्रा ने आरोप लगाया कि पोरेल ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और निजी पलों को रिकॉर्ड भी किया.

पिछले साल दोनों के बीच मतभेद हो गए थे, जिसके बाद क्रिकेटर ने उससे दूरी बना ली. छात्रा का कहना है कि अभिषेक ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह इससे इनकार कर रहे हैं. उन पर गैरकानूनी तरीके से रोककर रखने और खाना न देने जैसे अन्य आरोप भी हैं. एफआईआर में कुल 19 धाराएं लगाई गई हैं. कलकत्ता हाईकोर्ट ने पिछले महीने अभिषेक की गिरफ्तारी का आदेश दिया था.

पुलिस अधीक्षक कुनार भूषण सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. अभिषेक पोरेल ने मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपों से इनकार किया था. 23 वर्षीय यह क्रिकेटर घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार मैच खेल चुके हैं.

Abishek Porel Abishek Porel Arrested Abishek Porel Rape Case

Recent News