अभिजीत दीपके ने साफ किया- झारखंड आंदोलन में खुद नहीं जाएंगे

Amanat Ansari 11 Aug 2026 05:18: PM 1 Mins
अभिजीत दीपके ने साफ किया- झारखंड आंदोलन में खुद नहीं जाएंगे

छत्रपति संभाजीनगर: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को साफ कर दिया कि वह झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन में खुद हिस्सा लेने नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि वह इस आंदोलन का चेहरा नहीं बनना चाहते और फोकस देवेंद्र नाथ महतो पर ही रहना चाहिए.

अभिजीत दीपके ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हमारी टीम रांची पहुंच चुकी है और आंदोलनकारियों की मदद कर रही है. इस आंदोलन के नेता देवेंद्र नाथ महतो हैं, जो 9 दिनों से अनशन पर हैं. हम नहीं चाहते कि उनसे फोकस हटे. वहां जाकर अपना चेहरा चमकाना हमारा काम नहीं है. महत्वपूर्ण यह है कि हम उनका साथ दे रहे हैं या नहीं, और हम पूरी तरह दे रहे हैं.

पहले दीपके ने टाइफाइड होने का हवाला देते हुए झारखंड न जाने की बात कही थी. अब उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टीम वहां लगातार काम कर रही है और वह छात्रों से संपर्क में हैं. उन्होंने रांची में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और टीयर गैस के इस्तेमाल की भी कड़ी निंदा की.

दीपके ने कहा कि छात्रों पर अत्याचार गलत है. देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक बताई गई है, क्योंकि पुलिस ने उन पर भी लाठियां चलाईं. अभिजीत दीपके इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ एक महीने से ज्यादा समय तक आंदोलन चला चुके हैं.

Abhijit Deepke Jharkhand movement Jharkhand protest Jharkhand News Jharkhand student

Recent News