सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर-अल-असद और उसके भाई को सुनाई गई मौत की सजा, युद्ध अपराध का है आरोप

Global Bharat 11 Aug 2026 05:05: PM 1 Mins
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर-अल-असद और उसके भाई को सुनाई गई मौत की सजा, युद्ध अपराध का है आरोप

सीरीया के पूर्व राष्ट्रपति बशर-अल-असद और उसके भाई माहेर-अल-असद को सीरीया की अदालात ने मंगलवार को मौत की सजा सुनाई। सीरीया में 11 सालों से चल रहें गृहयुद्ध में मानवता के हनन और आम जनता की हत्या के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई है। सीरीया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद और उसका भाई तख्तापल्ट के बाद रूस भाग गए थे।

वहीं रूस ने दोनों भाईयों को राजनीतिक शरण दे रखी है ऐसे में बशर-अल-असद और उसके भाई माहेर-अल-असद को उनकी गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुनाई गई। वहीं बशर-अल-असद का ममेरा भाई अतीफ नसीब रूस नहीं भाग सका, सीरीया प्रशासन ने उसे जनवरी,2025 में गिरफ्तार किया था। अदालत की सुनवाई के दौरान, अतीफ नसीब को सुरक्षा इंतजाम के साथ पिंजरे में अदालात के सामने पेश किया गया।

दरसल, 2011 में सीरीया में गृहयुद्ध की शुरूआत हुई थी जिसमें पुलिस ने बच्चों को हिरास्त में लेकर उनके साथ बरर्बरता की गई थी। जिसके बाद, जनता ने प्रदर्शन किया था प्रशासन के बल प्रयोग करने के बाद प्रदर्शन गृहयुद्ध में बदल गया। यह गृहयुद्ध लगातार 14 सालों तक चला और 5 लाख लोगों के मरने की खबर सामने आई। 2024, में दमशक पर कब्जा करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सीरीया के पूर्व राष्ट्रपति बशर-अल-असद की सरकार गिरा दी था। बशर-अल-असद को देश छोड़कर रूस भागना पड़ा था। बशर-अल-असद के बाद, सीरीया पर विद्रोही नेता अहमद-अल-शरा का कब्जा हो गया और उन्होनें गृहयुद्ध के दौरान हुए अत्यचारों की जांच शुरू करने के आदेश दिए।

Syria Bashar-al-asad War Crime Death Sentence Civil War

Description of the author

Recent News