नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कच्छा-बनियान पहने कुर्सी पर बैठे महिलाओं के दिल्ली लक्ष्मी योजना के फॉर्म पर दस्तखत करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में विधायक को जमकर फटकार लगाई.
वीडियो में आप विधायक अनिल झा (किराड़ी) आराम से बैठे दिख रहे हैं और एक-एक कर सामने रखे कागजों पर साइन कर रहे हैं. दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को फॉर्म पर अपने इलाके के विधायक से दस्तखत कराने होते हैं. कई महिलाएं किराड़ी से उनके पास पहुंची थीं.
विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता ने इस पर बरसते हुए कहा, “भाई हाथ जुड़ा लो, महिलाएं आ रही हैं साइन कराने, कपड़े पहनकर तो बैठो.... कहो तो साइन बंद करा दें तुम्हारे. रील देखिए इनकी. शर्म आनी चाहिए इनको.
दिल्ली की बहने आपसे सवाल करती हैं. आप ऐसे कैसे हो सकते हैं.” उन्होंने विधायक पर विधानसभा में गंदे इशारे करने के भी आरोप लगाए.दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत 17 लाख जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 5,100 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं.