जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने विपक्ष पर कसा तंज, अयोध्या वासियों के लिए ये क्या कह दिया?

Global Bharat 09 Jun 2024 05:39: PM 1 Mins
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने विपक्ष पर कसा तंज, अयोध्या वासियों के लिए ये क्या कह दिया?

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ग्रहण करने पर कहा कि “मोदी जी मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं...और वो तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं देश के...मैं अपने मित्र को बधाई देने के लिए जा रहा हूं. बता दें कि आज शाम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इसी बीच जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने विपक्ष सहित अयोध्या वासियों के लिए बड़ी बात कह दी है.

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेने वाले हैं. वहीं उन्होंने अयोध्या में हुई बीजेपी की हार पर भी प्रतिक्रिया दी है. स्वामी रामभद्राचार्य ने अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देने वालों को मंथरा के वंशज करार दे दिया है.

इसी के साथ स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा है कि पीएम मोदी इस बार पहले से भी अच्छा काम करेंगे और चौथी बार भी बीजेपी की ही सरकार बनेगी. स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा है कि 5 साल तक एनडीए की ही सरकार रहेगी. अयोध्या में बीजेपी प्रत्याशी के हार पर उन्होंने कहा है कि मंथरा जैसे लोगों ने बीजेपी को वोट नहीं दिया है. उन्होंने कहा है कि पूरी मजबूती के साथ एनडीए सरकार काम करेगी.

कौन हैं जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य?

बता दें कि जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य आध्यात्मिक गुरु हैं, जो जन्म से ही सूरदास हैं. जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य एक शिक्षक भी हैं और संस्कृत के विद्वान भी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स से जान जानकारी मिली है कि जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य एक दार्शनिक, लेखक, संगीतकार, गायक, नाटककार, बहुभाषाविद और 80 ग्रंथों के रचयिता भी हैं.

बताया जाता है कि रामभद्राचार्य ने संपूर्ण जीवन मानव कल्याण को समर्पित किया. नेत्रहीन होते हुए भी उन्होंने अपनी दिव्य दृष्टि से कई भविष्यवाणियां की जिनमें कई सत्य हुई. इन्हें 22 भाषाओं का ज्ञान है और 80 ग्रंथों की रचना कर चुके हैं. साथ ही ये विश्व का पहला दिव्यांग विश्वविदयालय भी चला रहे हैं.

Recent News