नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगतार बढ़ा हुआ है. जम्मू-कश्मीर में भारतीय जांच एजेंसियां छानबीन करने में जुटी हैं. जिसमें कुछ स्थानीय कश्मीरियों की मिलीभगत भी सामने आई है. इसी सब के बाच जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. करीब आधा घंटा चली इस मुलाकत में जम्मू-कश्मीर के हालातों पर चर्चा हुई. इस बैठक के दौरान उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 'हमले में शामिल लोग इंसानियत के दुश्मन हैं, वे नरक में सड़ेंगे.'
कई मुद्दों पर हुई चर्चा
पहलगाम में हुए हमले के बाद उमर अब्दुल्ला लगतार दिल्ले से साथ जुड़े हुए हैं, और केंद्र के हर फैसले का समर्थन कर रहे हैं. उमर अब्दुल्ला पहले भी कह चुके हैं कि केंद्र सरकार पाकिस्तान या आतंकवाद के खिलाफ जो भी फैसले लेते हैं हम उसका समर्थन करते हैं. पीएम मोदी और अब्दुल्ला के बीच हुई मुलाकात में इन्हीं सब मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक से पहले भी उमर अब्दुल्ला से जुड़े सूत्रों से ये खबर सामने आई थी कि सीएम का कहना है कि केंद्र सरकार के हर फैसले में जम्मू-कश्मीर प्रशासन की तरफ से हर तरह का सहयोग दिया जाएगा. इसमें खास बात ये भी है कि पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए साथ ही देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी नेशनल कॉन्फ्रेंस पूरा सहयोग करेगी.
नरक में सड़ेंगे ये लोग- अब्दुल्ला
सिर्फ इतना ही नहीं उमर अब्दुल्ला से पहले जम्मू-क्श्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला भी इस हमले को लेकर कड़ा बयान दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि हम केंद्र सरकार के हर फैसले का समर्थन करते हैं. अब आतंकवाद से तंग आ चुके है. इसीलिए हम चाहते हैं कि आतंकवाद को जड़ से मिटाया जाना चाहिए. जिन लोगों ने भी पहलगाम में हमला किया है, जो भी लोग इसमें शामिल थे वो सब के सब इंसानियत के दुश्मन हैं. वो नरक में सड़ेंगे. हालांकि इस दौरान उन्होंने सिंधु जल समझौते को लकर कहा कि इस बारे पुनरावृति भी होनी चाहिए.