नई दिल्ली: बॉर्डर के उस पार से लगाताक की जा रही गोलीबारी में भारतीय बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्ट के एक सब इंस्पेक्टर ने अपनी जान गंवाई है, जम्मू-कश्मीर बीएसएफ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि, 10 मई 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सीम पर पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में बीएसएफ के बहादुर सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने सर्वोच्च बलिदान दिया है, उन्हें हम सलाम करते हैं.
बता दें कि शहीद मोहम्मद इम्तियाज को रविवार के दिन जम्मू के फ्रंटियर मुख्यालय में सलामी दी जाएगी, यहां उन्हें पुष्पांजलि भी अर्पित की जाएगी. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने उन्हें सलाम भी किया है. बीएसएफ ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि मोहम्मद इम्तियाज सीमा चैकी का नेतृत्तव कर रहे थे. जहां उन्होंने आगे बढ़ कर अपनी वीरता का परिचय दिया.
हमलों में 20 लोगों की मौत
जम्मू इलाके में शनिवार सुबह पाकिस्तान ने जोरदार अटैक किया था, इस दौर3न मोर्टार और ड्रोन हमले किये थे, इस दौरान सेना के एक अधिकारी और जेसीओ समेत 6 लोगों की मौत हुई थी. जबकि 20 लोग घायल भी हुए थे.