राजौरी की जसमीत कौर भारतीय सेना में पहली महिला लेफ्टिनेंट बनीं, बेहद रोचक है कहानी...

Global Bharat 18 May 2024 03:18: PM 1 Mins
राजौरी की जसमीत कौर भारतीय सेना में पहली महिला लेफ्टिनेंट बनीं, बेहद रोचक है कहानी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से जसमीत कौर भारतीय सेना में पहली महिला लेफ्टिनेंट बनीं है. जसमीत राजौरी जिले के दलोगरा नामक एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं.

इन्होंने एमएनएस 2024 परीक्षा उत्तीर्ण की और लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय सेना मेडिकल कोर में शामिल होंगी. जसमीत कौर के पिता रविंदर सिंह एक ग़रीब आदमी हैं जो अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए गांव में आटा चक्की चलाते हैं.

जसमीत कौर ने राजौरी से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और अमृतसर से बीएसई नर्सिंग की पढ़ाई की और अब जसमीत एक भारतीय सेना अधिकारी बनने की यात्रा पर निकलेंगी.

जसमीत ने जनवरी 2024 में लेफ्टिनेंट की परीक्षा दी थी, जिसमें उसका चयन हो गया है और सजमीत का सपना पूरा हो गया है. वहीं बेटी के लेफ्टिनेंट बनने पर पित बहूत खुश नजर आ रहे हैं.

Recent News