jyoti Malhotra: क्या कोई लड़की लग्जरी लाइफ़ जीने के लिए देश का गद्दार बन सकती है? क्या दानिश और ज्योति मल्होत्रा ने निकाह कर लिया था? क्या ज्योति और दानिश पहलगाम घटना के साज़िशकर्ता है? क्या ज्योति को पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए? ये सवाल इस वक्त पूरे हिन्दुस्तान की जुबान पर हैं. पाकिस्तान उच्चायोग में दानिश और ज्योति मल्होत्रा की पहली मुलाकात जिहाद और निकाह के रास्ते देशद्रोह तक पहुंच जाती है? 2023 में ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान उच्चायोग जाती है! वहाँ दानिश नाम के पाकिस्तानी अधिकारी से मुलाकात होती है! दानिश ज्योति से पूछता है कि आप पाकिस्तान क्यों जाना चाहती हैं? ज्योति कहती है, वहां जाकर एक्सप्लोर करना है! दानिश ज्योति को थोड़ी देर रुकने के लिए कहता है! कुछ देर बाद दानिश ज्योति से अलग मिलकर बात करता है! दोनों में नंबर शेयर होते हैं! दानिश ज्योति को महँगे फ़ोन? महँगी कार? लग्ज़री ज़िंदगी? का ऑफ़र देता है! यहां वो ISI के कथित एजेंट दानिश के जाल में फँस जाती है.
हिसार में 58 गज में बना है मकान

हरियाणा के हिसार में ज्योति मल्होत्रा का घर है. 58 गज में बने 1BHK के घर में रहने वाली ज्योति को बड़ा इंसान बनना था! पिता कारपेंटर थे. घर का खर्च चाचा की पेंशन से चलता था. माता-पिता की इकलौती संतान ज्योति देश की गद्दार बनेगी ये किसने सोचा था? बीस साल पहले माता-पिता का तलाक़ हो गया! ज्योति को मॉडर्न बनने के नाम पर खूब आज़ादी मिली! 12वीं पास करते ही करीब 14 साल पहले उसने एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में बतौर रिसेप्शनिस्ट जॉइन किया था. ये उसकी पहली नौकरी थी. नौकरी छोड़ वो हिसार से 20 किमी दूर एक निजी स्कूल में पढ़ाने लगी. फिर गुरुग्राम में 20 हज़ार की नौकरी जॉइन की, लेकिन कोरोना में वो नौकरी चली गई! यही वो अपना YouTube चैनल शुरू करती है!
2023 में पाक उच्चायोग जाती है ज्योति

2023 में ज्योति पहली बार पाकिस्तान उच्चायोग जाती है. वहां दानिश मिलता है! दानिश ट्रेंड अधिकारी था. जो ISI के इशारे पर जिहाद करने के लिए ही पाकिस्तान उच्चायोग में नियुक्त था! 2023 में दानिश उसे 10 दिन का वीज़ा दिलाता है! वो पाकिस्तान जाती है! 10 दिनों में उसकी मुलाक़ात पाक सेना के कई अफसरों से हुई, उसे ISI एजेंट राणा शहबाज़ और शाकिर से भी मिलवाया जाता है! दानिश का दोस्त अली आहवान उसे पाकिस्तान घुमाता है! जिसके बाद वो दिल्ली वापस लौट आती है! लेकिन इन 10 दिनों में ज्योति का ब्रेनवॉश हो चुका था और वो पाकिस्तान की स्पाई और भारत की गद्दार बन जाती है!
2024 में एक महीने के लिए जाती है पाकिस्तान

साल 2024 में ज्योति फिर से एक महीने के लिए पाकिस्तान जाती है! पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की बेटी और पाकिस्तान पंजाब की CM मरियम नवाज़ का इंटरव्यू लेती है! इस बार उसकी मुलाक़ात पाकिस्तानी सेना के कई अधिकारियों से होती है! दानिश ज्योति को अपनी पत्नी से भी मिलवाता है. दानिश की पत्नी ज्योति को समझाती है कि हमारे इस्लाम में चार शादियों की इजाज़त है. अगर आप चाहें तो हमारे पति से शादी कर सकती हैं! 30 दिनों की यात्रा के लिए पाकिस्तान गई ज्योति इंडोनेशिया के बाली में जाती हैं, उस दौरान उनके साथ दानिश होता है! इंडोनेशिया की यात्रा के दौरान ही पाकिस्तानी दानिश ज्योति को ट्रेंड ISI एजेंट बना देता है!
भारत लौटते ही करने लगी जासूसी
भारत लौटते ही ज्योति पूरे नेटवर्क के साथ सेना से जुड़ी कई गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को भेजती है! लेकिन यहाँ एक चौंकाने वाला खुलासा होना बाकी था! 22 अप्रैल को पहलगाम की घटना घटी! 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक पाकिस्तान उच्चायोग में कितने लोग गए इसकी पूरी कुंडली गृह मंत्रालय ने निकाली! उसमें एक नाम गजाला का था! गजाला का वीज़ा 23 अप्रैल को जारी होता है! शक की सुई गजाला और दानिश पर टिक जाती है! गजाला से पूछताछ होती है, वो चौंकाने वाला खुलासा करती है! गजाला की पूछताछ में ही ज्योति मल्होत्रा का नाम आया! गजाला को भी दानिश ने शादी और लग्ज़री लाइफ़ के सपने दिखाए! कई बार दानिश ने फोन-पे के ज़रिए गजाला को मोटी रक़म भेजी!
कई बार पहलगाम कई ज्योति

ज्योति मल्होत्रा इसी बीच पहलगाम कई बार जाती है? वो पहलगाम के वीडियो और फ़ोटो अपलोड करती है? क्या वे वीडियो और फ़ोटो आतंकियों के लिए अपलोड की गई थीं? इस एंगल से भी जाँच हो रही है? लेकिन अभी चौंकाने वाला खुलासा होना बाकी था.
चीन की भी जासूस है ज्योति

ज्योति सिर्फ़ पाकिस्तान की नहीं बल्कि चीन की भी स्पाई है! जब वो 2024 में पाकिस्तान से लौटी तो सिर्फ़ 10 दिन में चीन का वीज़ा मिल जाता है! वो चीन भी जाती हैं! वहाँ से लौटकर वो जनवरी 2025 में पहलगाम जाती है! श्रीनगर में वो 7 दिनों तक रुकती है! इस दौरान उसने कई अहम दस्तावेज़ जुटाए, सेना की हलचल और मूवमेंट का वीडियो तक बनाया! वो सारे वीडियो उसके चैनल पर भी अपलोड होते है! पहलगाम के रास्ते का वीडियो भी बनाया! पहलगाम पर कोई सेना की चौकी है या नहीं, वो सब कैमरे से रिकॉर्ड करती है, क्या ज्योति भी पहलगाम की घटना में शामिल थी, ज्योति मल्होत्रा ने क्या इस्लाम धर्म क़बूल कर लिया था? क्या उसकी और दानिश की पाकिस्तान में शादी हुई? इस पर चर्चाएं हैं पर कोई पुख़्ता सबूत नहीं?
7 में से 6 जासूसों का कनेक्शन दानिश के साथ
लेकिन एक चौंकाने वाला कांड अब भी खुलना बाकी है! हरियाणा-पंजाब में अब तक जिन सात लोगों को देशद्रोह के मुकदमों में गिरफ़्तार किया गया है, उनमें से 6 देशद्रोहियों का रिश्ता पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले दानिश के साथ निकला! दानिश और उसकी पत्नी, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI, सेना के अफसर, पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी इस जिहाद गैंग में शामिल थे! इसलिए 22 तारीख की पहलगाम की घटना के बाद नरेंद्र मोदी ने CCS बैठक में पहला निर्णय यही लिया था कि पाकिस्तान उच्चायोग खाली करना होगा! यानी पाकिस्तान की सरकार भारत में ग़ज़वा-ए-हिन्द के नैरेटिव पर काम कर रही थी! ISI के एजेंट ज्योति और गजाला जैसी भारतीय ग़ैर-मुस्लिम लड़कियों को फंसाने के लिए काम कर रहे थे! ज्योति मल्होत्रा ने देश को धोखा दिया, ज्योति की कई तस्वीरें ऐसी वायरल हैं, जो हम आपको दिखा नहीं सकते हैं? पाकिस्तान होटल, पाकिस्तान सेना और खुफिया एजेंसी के साथियों के साथ उसने ने हर मर्यादा को तार-तार कर दिया!