UP में कलयुगी मां ने अपने 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार

Global Bharat 27 Jun 2024 04:31: PM 1 Mins
UP में कलयुगी मां ने अपने 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के ओरैया में एक कलयुगी मां ने अपने 3 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया है. मां ने पहले दो बच्चों को पानी में डूबो-डूबो कर मार डाला फिर एक बच्चे को जिंदा ही नदी में फेंक दिया. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी माता को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह घटना जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के अटा बरौआ गांव की ही. महिला के पति की डेढ़ साल पहले ही मौत हो गई थी. जानकारी मिली है कि आरोपी मां अपने चार बच्चों को लेकर घर से निकली थी और केशमपुर घाट पहुंचकर पहले 2 बच्चों को पानी में डूबोकर मार डाला.

इसी बीच ग्रामीणों ने जब देखा तो वे बचाने के लिए भागे, इस दौरान मां ने एक डेढ़ वर्ष के बच्चे को भी जिंदा ही नदी में फेंक दिया, जिससे तीन बच्चों की तो मौत हो गई, लेकिन एक बच्चे को बचा लिया गया. पूछताछ में मां ने बताया कि चौथे बच्चे को नदी में जिंदा फेंक दिया था.

घटना की जानकारी मिलते ही ओरैया की एसपी वारदात स्थल पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और साक्ष्य एकत्रित करने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  

Recent News