नौकरी के लिए सपा नेता के पास गई थी लड़की, नवाब सिंह यादव ने किया था रेप, कोर्ट ने 8 साल की सुनाई सजा

Global Bharat 29 May 2026 10:05: PM 1 Mins
नौकरी के लिए सपा नेता के पास गई थी लड़की, नवाब सिंह यादव ने किया था रेप, कोर्ट ने 8 साल की सुनाई सजा

कन्नौज : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से जुड़े चर्चित नाबालिग दुष्कर्म मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव और उनके भाई नीलू यादव को गैंगस्टर एक्ट के तहत 8-8 साल की सजा सुनाई गई है. वहीं मामले की सहआरोपी पूजा तोमर को कोर्ट ने 6 साल की सजा दी है. यह मामला अगस्त 2024 का है, जिसने प्रदेश की राजनीति और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे.

आरोपों के मुताबिक, नाबालिग लड़की अपनी बुआ के साथ नौकरी मांगने कॉलेज गई थी. इसी दौरान उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की गई. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कॉलेज में छापा मारा था, जहां सपा नेता नवाब सिंह यादव को नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था, इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था.

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की थी. लंबे समय तक चली सुनवाई और सबूतों के आधार पर अदालत ने अब अपना फैसला सुनाते हुए दोषियों को सजा दी है. कोर्ट के फैसले के बाद मामले को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं पीड़ित पक्ष ने फैसले को न्याय की जीत बताया है.

Kannauj Minor Rape Case Nawab Singh Yadav News Gangster Act Verdict SP Leader Kannauj Case POCSO Case Uttar Pradesh

Description of the author

Recent News