काश पटेल की सगाई का ऐलान, 27 साल की खूबसूरत सिंगर मंगेतर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

Amanat Ansari 05 Oct 2026 12:16 PM 1 Mins
काश पटेल की सगाई का ऐलान, 27 साल की खूबसूरत सिंगर मंगेतर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

अमेरिका: एफबीआई के भारतवंशी डायरेक्टर काश पटेल ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं एलेक्सिस विल्किंस से सगाई कर ली है. दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इस रोमांटिक खबर का खुलासा किया. एलेक्सिस ने सबसे पहले एक्स पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की, जिसमें वे अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही हैं. उन्होंने कैप्शन लिखा— “अब यह केस कानून के हाथ में है.” काश पटेल ने भी दिल और रिंग के इमोजी के साथ इसकी पुष्टि कर दी.

46 साल के काश पटेल और 27 साल की एलेक्सिस का रिश्ता काफी समय से चल रहा था. काश पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में भी एलेक्सिस मौजूद थीं, जहां दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आई थी. एलेक्सिस विल्किंस एक लोकप्रिय कंट्री म्यूजिक सिंगर हैं. वे कई टीवी शो और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. 2023 में उनका एल्बम रिलीज हुआ था.

वे कंजर्वेटिव सर्किल से जुड़ी रहती हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर में परफॉर्म करके सुर्खियों में आई थीं. काश पटेल का भारत से गहरा संबंध है. उनके पिता गुजरात के आनंद जिले से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने व्हाइट हाउस में गीता पर हाथ रखकर शपथ ली थी. न्यूयॉर्क में जन्मे काश पटेल ट्रंप के करीबी सहयोगी माने जाते हैं. उनकी इस सगाई की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Kash Patel engagement kash patel girlfri kash patel fiancee

Recent News