दोस्ती से नजदीकी, फिर चुपके से रिकॉर्डिंग! ग्वालियर में युवक के मोबाइल से निकले 40 से ज्यादा महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो

Amanat Ansari 06 Oct 2026 11:43 PM 1 Mins
दोस्ती से नजदीकी, फिर चुपके से रिकॉर्डिंग! ग्वालियर में युवक के मोबाइल से निकले 40 से ज्यादा महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो

ग्वालियर: महिलाओं से दोस्ती कर नजदीकी बढ़ाने और कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला सामने आया है. आरोपी योगेश गुप्ता (न्यू सारिका विहार, सिटी सेंटर) के मोबाइल की जांच में 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिले हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामला तब सामने आया जब झांसी की एक महिला ने हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को जानकारी दी. कार्यकर्ताओं ने योगेश गुप्ता को पकड़कर यूनिवर्सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो उसमें बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वीडियो मिले.

शिकायत और आरोप

झांसी की महिला ने रात करीब 12:10 बजे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. आरोप है कि योगेश ने पहले दोस्ती की, नजदीकी बढ़ाई और शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. पुलिस के मुताबिक कुछ वीडियो में महिलाएं अपने छोटे बच्चों के सामने भी दिखाई दे रही हैं. ब्लैकमेल की आशंका भी जताई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि आरोपी के मोबाइल में डॉक्टर, साध्वी समेत 50 से ज्यादा महिलाओं के अश्लील वीडियो मिले. 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के समर्थन में कुछ लोग थाने पहुंचे और राजीनामा कराने की कोशिश की, लेकिन शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अभी अन्य महिलाओं से संपर्क करने और वीडियो की विस्तृत जांच चल रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर करेगी.

fake video case Gwalior crime Gwalior University police objectionable videos

Recent News