रात 10:23 बजे कांपा उत्तर भारत! दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता

Amanat Ansari 06 Oct 2026 11:28 PM 1 Mins
रात 10:23 बजे कांपा उत्तर भारत! दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता

नई दिल्ली: मंगलवार रात दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए. उत्तराखंड के चमोली/उत्तरकाशी क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीमोलॉजी के अनुसार, भूकंप रात 10:23 बजे दर्ज किया गया.

भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के खादून लगा गवाली से करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर जमीन के नीचे था. दिल्ली के अलावा उत्तराखंड के सभी जिलों, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में ये झटके महसूस किए गए.
लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए. कई लोगों ने बताया कि अचानक घर हिलने लगा, जिससे वे बाहर निकल आए. फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर नहीं है.

भूकंप के दौरान क्या करें?  

  • हलचल कम करें और नजदीकी सुरक्षित जगह पर पहुंचें.  
  • मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे छिप जाएं.  
  • कांच, खिड़कियां और गिरने वाली चीजों से दूर रहें.  
  • कंपन बंद होने तक अंदर ही रहें.  
  • बाहर हों तो इमारतों, पेड़ों और बिजली के तारों से दूर रहें.

यह हल्की तीव्रता का भूकंप था, लेकिन दिल्ली-एनसीआर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में इसे साफ महसूस किया गया. अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है.

Earthquake Delhi Earthquake Delhi NCR Earthquake

Recent News