बंगाल से लड़कियां लाकर होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, रांची पुलिस ने 12 को दबोचा

Amanat Ansari 05 Oct 2026 05:52 PM 1 Mins
बंगाल से लड़कियां लाकर होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, रांची पुलिस ने 12 को दबोचा

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. कचहरी रोड स्थित एक होटल में पश्चिम बंगाल से लड़कियां बुलाकर जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था. शनिवार देर रात की छापेमारी में पुलिस ने 3 युवतियों और 9 युवकों समेत कुल 12 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर लालपुर और कोतवाली थाना क्षेत्रों के कई होटलों और बारों में औचक जांच के दौरान कचहरी रोड के होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली. कमरों से आरोपी आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए. प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि होटल मालिक और मैनेजर लड़कियों को बाहर से लाकर उनसे जबरन देह व्यापार करवा रहे थे.

पुलिस के अनुसार, होटल मालिक व मैनेजर ग्राहकों को व्हाट्सऐप पर युवतियों की फोटो भेजकर रेट तय करते थे और फिर होटल का पता बता देते थे. पैसे लेने के बाद लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं. युवतियों को खाने-पीने और रहने के अलावा अलग से राशि भी दी जाती थी. सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है.

होटल के दस्तावेज, कमरों की बुकिंग और मोबाइल फोन से मिली जानकारी के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. होटल मालिक की तलाश जारी है. पुलिस ने शहर के अन्य होटलों और बारों को भी रडार पर ले लिया है. यह अभियान होटल और बार की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए चलाया जा रहा है.

Jharkhand News Ranchi racket Ranchi hotel scandal Jharkhand Police

Recent News