नई दिल्ली: खालिस्तानी चरमपंथियों के द्वारा लंदन में गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को परेशान करने का मामला सामने आया है. दावा किया गया है कि इन चरमपंथियों ने उन पर हमला करने की कोशिश भी की. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, जब जब जयशंकर चैथम हाउस थिंक टैंक में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपनी कार से जा रहे थे, कुछ खालिस्तानी चरमपंथियों ने उनकी कार रोकने और हमला करने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें: वैध रूप से US गए लोगों पर भी संकट, 1 लाख से ज्यादा भारतीय आश्रितों को सता रहा यह डर...
सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में एक व्यक्ति जयशंकर की गाड़ी की ओर दौड़ता हुआ दिख रहा है. इतना ही नहीं वह लंदन पुलिस अधिकारियों के सामने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फाड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. सबसे दुखद बात यह है कि लंदन पुलिस के अधिकारी मूकदर्शक बनकर देख रहे थे. वहीं खालिस्तान के कुछ समर्थक अपना झंडा थामे और उस स्थान के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए देखे गए, जहां विदेश मंत्री जयशंकर ने चर्चा में भाग लिया था.
यह भी पढ़ें: जयशंकर की पाकिस्तान को चेतावनी...''चुराया हुआ पार्ट POK लौटाओ...मामले को सुलझाओं''
यह घटना 4-9 मार्च तक जयशंकर की यूके की आधिकारिक यात्रा के दौरान हुई, जहां वे अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड लैमी और अन्य प्रमुख अधिकारियों के साथ बातचीत करने वाले हैं. इस यात्रा का उद्देश्य भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है, जिसमें व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोगों से लोगों के बीच संबंध और रक्षा सहयोग शामिल हैं. ब्रिटेन के अपने कार्यक्रमों के बाद जयशंकर 6-7 मार्च को आयरलैंड की यात्रा करेंगे, जहां उनका आयरिश विदेश मंत्री साइमन हैरिस से मिलने, अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करने और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम है.