Khan Sir News : पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. कोचिंग परिसर में हुई फायरिंग और उसके बाद दर्ज मुकदमे को लेकर पुलिस जांच तेज कर दी गई है. पुलिस कार्रवाई तेज होने के बाद खान सर पटना सिविल कोर्ट पहुंच गए हैं और कानूनी प्रक्रिया के तहत सरेंडर की तैयारी कर रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, कोचिंग संस्थान में हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. जांच एजेंसियां घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं. पुलिस दावा है कि खान सर के कहने पर ही फायरिंग की गई थी और सुरक्षा कर्मियों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है.
तहरीर के बाद खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास, कानून-व्यवस्था भंग करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत जांच चल रही है. घटना के बाद से उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं. इसी बीच उनके कोर्ट पहुंचने की खबर ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है.
कोर्ट परिसर के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक और छात्र भी मौजूद रहे. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई. अब सभी की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हैं कि खान सर को राहत मिलेगी या उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.