
आज अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi 2024) के शुभ अवसर पर मुंबई (Mumbai) स्थित लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) गणेश की मूर्ति (Ganesh Idol) का विसर्जन (Ganpati Visarjan 2024) किया गया. लालबागचा राजा गणेश की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते समय बड़ी संख्या में भक्त (Devotees) एकत्रित हुए.

बता दें कि गणेश चतुर्थी हर साल मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार है. इस बार गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को शुरू हुई और आज समाप्त हो जाएगा. इस बीच लालबाग के राजा की विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई.

लाखों भक्त बप्पा के आखिरी दर्शन के लिए आतुर नजर आए. यह बता दें कि लालबाग का राजा मुंबई का सबसे अधिक लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल है. यहां सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की स्थापना 1934 में चिंचपोकली के कोलियों के द्वारा हुई थी.

यह मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित हैं. लालबाग का राजा 10 दिन तक लोगों के विराज रहने के बाद 11 वें विसर्जन होता है. हर वर्ष दर्शन पाने के लिए यहां करीबन 5 किलो मीटर की लंबी लाइन लगती है और काफी मशक्कत के बाद लोग दर्शन कर पाते हैं.
