Lawrence-Goldy gang split: गोल्डी-लॉरेंस के बंटवारे में कौनसा गैंग किसके साथ, हो गया खुलासा! दाउद के अलावा बाकी दुश्मनों की भी लिस्ट आई सामने

Rahul Jadaun 19 Jun 2025 06:02: PM 2 Mins
Lawrence-Goldy gang split: गोल्डी-लॉरेंस के बंटवारे में कौनसा गैंग किसके साथ, हो गया खुलासा! दाउद के अलावा बाकी दुश्मनों की भी लिस्ट आई सामने

Lawrence-Goldy gang split: भारत के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जो कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क को खुलेआम चुनौती देने के लिए जाना जाता था, अब अपने सबसे करीबी साथी गोल्डी बराड़ से अलग होता नजर आ रहा है। यह वही गोल्डी है, जिसकी मदद से लॉरेंस ने भारत से लेकर कनाडा और यूके तक अपनी आपराधिक पकड़ बनाई थी। लेकिन अब इन दोनों के रिश्तों में ऐसी दरार आ गई है, जिसने उनके गैंग के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

गोल्डी-लॉरेंस की जोड़ी ने बीते कुछ सालों में कई दुश्मनों की हिट लिस्ट बनाई, और देश-विदेश में गैंगवार की पटकथा लिखी। खासकर 2023-24 के दौरान भारत, कनाडा और इंग्लैंड में जो गैंगवॉर हुए, उनमें इस गैंग की सक्रिय भूमिका रही। लेकिन अब जब ये खबर सामने आ चुकी है कि लॉरेंस और गोल्डी के रास्ते अलग हो चुके हैं, तो इस गैंग के दुश्मन इसे एक मौके की तरह देख रहे हैं।

लॉरेंस-गोल्डी के प्रमुख दुश्मन

इन दोनों से दुश्मनी रखने वालों की फेहरिस्त लंबी है और अब इनके अलग होने की खबर के बाद उनकी संख्या और बढ़ती जा रही है। इस लिस्ट में ज्यादातर दुश्मनों का नाम शामिल है.

  • देवेंद्र बंबिहा गैंग
  • अर्शदीप ढल्ला
  • भुप्पी राणा
  • नीरज बवाना
  • नवीन बाली गैंग
  • हिमांशु भाऊ गैंग
  • कौशल चौधरी गैंग
  • गांधी ब्रदर्स गैंग
  • कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग

इन सभी गैंगों का एक ही लक्ष्य है, लॉरेंस-गोल्डी नेटवर्क को तोड़ना और इनके साथियों को खत्म करना।

अब किस ओर जाएंगे इनके साथी गैंगस्टर?

गैंग में दरार के बाद सबसे बड़ा सवाल है – लॉरेंस और गोल्डी के साथियों की निष्ठा किस ओर जाएगी? आइए देखते हैं कुछ बड़े नामों की मौजूदा स्थिति क्या है, कौन किसके साथ खड़ा नजर आ रहा है?

  • रोहित गोदारा – गोल्डी बराड़ के साथ
  • काला जाथेड़ी – गोल्डी से नजदीकी, लेकिन पूरी तरह स्पष्ट नहीं
  • अनमोल बिश्नोई – लॉरेंस का छोटा भाई, कैलिफोर्निया जेल में
  • हरजोत सिंह गिल – अमेरिका में, अभी स्थिति स्पष्ट नहीं
  • दरमनजीत सिंह उर्फ डरमन कहलों – दोनों के बीच झूलता नाम
  • सतवीर सिंह वारिंग उर्फ सैम – गोल्डी के साथ जाने की संभावना
  • कुलदीप सिंह उर्फ दीप नवांशहरिया – लॉरेंस के साथ जुड़ने की संभावना
  • जैकपाल सिंह उर्फ लाली धालीवाल – लॉरेंस गुट की ओर
  • सचिन बिश्नोई – लॉरेंस का भाई, CBI द्वारा अज़रबैजान से लाया गया
  • गोगी गैंग – स्थिति स्पष्ट नहीं
  • हाशिम बाबा गैंग – लॉरेंस के समर्थन में

लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की जोड़ी कभी भारत के सबसे खतरनाक गैंग्स में से एक थी। लेकिन अब उनके अलग होने की खबरों ने न केवल उनके नेटवर्क को कमजोर कर दिया है, बल्कि अपराध की दुनिया में नए समीकरण भी खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि यह विभाजन कब और किस दिशा में अगला बड़ा गैंगवॉर होने की संभावनाएं पैदा होती हैं।

Lawrence Bishnoi Goldy Brar Underworld gang war India’s most wanted Dawood Ibrahim challenge Lawrence-Goldy gang split

Recent News