मोदी कैबिनेट में बड़ा भूचाल! राज्यसभा चुनाव के बाद 12 मंत्रियों के बदलने के आसार, सहयोगी दल भी कर रहे दावेदारी

Amanat Ansari 09 Jun 2026 03:03: PM 1 Mins
मोदी कैबिनेट में बड़ा भूचाल! राज्यसभा चुनाव के बाद 12 मंत्रियों के बदलने के आसार, सहयोगी दल भी कर रहे दावेदारी

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव की दस्तक के साथ ही केंद्र में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के नतीजों के आसपास या उसके तुरंत बाद कैबिनेट रिशफल हो सकता है, जिसमें कम से कम 12 मंत्रियों के बदले जाने की अटकलें हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा न सिर्फ अपने कुछ मंत्रियों को बदलने पर विचार कर रही है, बल्कि JD(U), TDP, NCP और RLM जैसे सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में ज्यादा जगह देने की तैयारी में है. खासकर नीतीश कुमार की JD(U) और चंद्रबाबू नायडू की TDP को सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है.

कौन-कौन से मंत्री हो सकते हैं बाहर?

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्रों ने बताया कि कम से कम 2 कैबिनेट मंत्री और 3 राज्य मंत्री परिषद से बाहर किए जा सकते हैं. साथ ही कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जबकि एक वरिष्ठ नेता को दक्षिण भारत में पार्टी की कमान भी दी जा सकती है. 70 साल से ज्यादा उम्र के कुछ राज्यसभा सांसदों को बदलकर नए चेहरों को मौका दिए जाने की भी चर्चा है. भाजपा मोर्चा नेताओं को पहली बार कैबिनेट में शामिल करने की भी संभावना जताई जा रही है.

इन मंत्रालयों में हो सकता है बदलाव

सूत्रों के मुताबिक, रेलवे, वित्त, कोयला, टेक्सटाइल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, ग्रामीण विकास, रसायन-उर्वरक, सहकारिता, मत्स्य पालन, जल शक्ति, कृषि, पर्यावरण, कानून जैसे अहम मंत्रालयों में फेरबदल की तैयारी चल रही है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

राज्यसभा चुनाव की डिटेल

18 जून को आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की 4-4 सीटों, मध्य प्रदेश-राजस्थान की 3-3, झारखंड की 2 तथा कई छोटे राज्यों की 1-1 सीट समेत कुल 26 सीटों पर चुनाव और उपचुनाव होने हैं. इनमें एनडीए के पास मजबूत स्थिति बताई जा रही है. यह फेरबदल आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखकर भी रणनीतिक माना जा रहा है. अभी इंतजार है कि आखिरकार पीएम मोदी कब और कितना बड़ा बदलाव करते हैं. 

Cabinet Reshuffle cabinet reshuffle india Rajya Sabha election date

Recent News