8 राज्य व 1 केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर सोमवार को होगी वोटिंग

Global Bharat 19 May 2024 09:12: PM 1 Mins
8 राज्य व 1 केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर सोमवार को होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के मतदान सोमवार 20 मई को होंगे. बता दें कि पांचवें चरण में 8 राज्य व एक केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर वोटिंग होगी. इस चरण में ही बीजेपी और कांग्रेस की कड़ी परीक्षा होने वाली है, क्योंकि राय बरेली में भी इसी चरण में चुनाव होने वाले हैं और यहां से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं.

साथ ही अमेठी में भी सोमवार को ही मतदान कराया जाएगा, जहां से स्मृति ईरानी भग्य अजमा रही है. लोकसभा चुनाव के सात में से पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार और ओडिशा की पांच सीट, झारखंड की तीन, जम्मू कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान होगा.

चुनाव आयोग के मुताबिक पांचवें चरण कुल 695 कैंडिडेट्स मैदान में होंगे. मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होंगे. पहले से चौथे चरण तक कुल 23 राज्यों की 379 सीटों पर मतदान हो चुके हैं. पहले चार चरण में  66.95 फीसदी वोटिंग हो चुकी है.   

Recent News