लोकसभा चुनाव 2024ः 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न, मंदिर पहुंचे राहुल गांधी

Global Bharat 20 May 2024 02:29: PM 1 Mins
लोकसभा चुनाव 2024ः 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न, मंदिर पहुंचे राहुल गांधी

6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर पांचवें चरण के तहत आज वोट डाले गए. इन सभी सीटों पर शाम 5 बजे तक 56.7 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा 67.5 फीसदी वोटिंग, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दर्ज किया गया.

वहीं, सबसे कम वोटिंग महाराष्ट्र में दर्ज हुई, जहां सिर्फ 48.7 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट किया है. पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश के 2 हाई प्रोफाइल सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हुआ, जहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं. 

इस बीच राहुल गांधी अमौसी एयरपोर्ट सुबह पहुंचे और सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचे. बछरावां के चुरुआ हनुमान मंदिर में राहुल गांधी पूजा-अर्चना की. साथ ही रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने के लिए प्रार्थना भी की. इसके बाद कांग्रेस कैंडिडेट राहुल गांधी ने बछरावां के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र का निरीक्षण भी किया. 

Recent News