NEET मुद्दे पर सदन (Parliament) में हुए शोर के बीच लोकसभा कार्यवाही (Lok Sabha Proceeding) स्थगित की गई. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री (Education Minister) धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने कहा कि सरकार (Government) किसी भी प्रकार की चर्चा के लिए तैयार है लेकिन सब मर्यादा के तहत होना चाहिए. हम किसी भी विषय का सामना करने के लिए प्रस्तुत हैं.
हम प्रारंभिक दिनों से कहते हैं कि हमारा दायित्व देश के और नौजवानों के प्रति है. मैं छात्रों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कार्रवाई शुरू हो चुकी है, CBI की गाज गिरने वाली है और सख्त सजा दी जाएगी. मामला न्यायालय के संज्ञान में है. मैं विपक्ष के नेता से भी निवेदन करता हूं कि आप राजनीति से दूर होकर चर्चा करें.
बता दें कि संसद सत्र के पांचवें दिन NEET Paper Leak के मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला. संसद के दोनों सदनों में जैसे ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई विपक्षी सांसदों ने नीट पेपर लीक को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद लोकसभा स्पीकर सदन की कार्यवाही 1 जुलाई तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.
बता दें कि आज लोकसभा की कार्यवाही शरू होते ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर चर्चा करने की मांग की. इससे पहले उन्होंने संसद से बाहर भी यही मांग की थी. राहुल गांधी ने कहा था कल सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई और उसमें सर्वसम्मति बनी कि आज हमें NEET के विषय पर चर्चा चाहिए.
राहुल गांधी ने कहा कि हमें लगा कि यहां सदन में NEET पर चर्चा होनी चाहिए. मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूं कि ये युवाओं का विषय है और इस पर सही तरीके से चर्चा होनी चाहिए और ये सम्मानजनक चर्चा होनी चाहिए. संसद से ये संदेश जाना चाहिए कि भारत सरकार और विपक्ष मिलकर छात्रों की बात कर रहा है. साथ ही राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी नीट का मुद्दा उठाते हुए चर्चा की मांग की.