ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर की सुबह एलपीजी के कंस्यूमर्स को बड़ा झटका दे दिया है. दरअसल 1 अक्टूबर से 19 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडरों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की गयी है, लेकिन इस बढ़ोतरी का असर आम लोगों पर बहुत ज्यादा हो सकता है. इस वृद्धि के कारण, 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब ₹1740 हो गई है. पहले यह ₹1691.50 था, जिसमें लगभग ₹39 की बढ़ोतरी हुई है. इससे खासकर रेस्टोरेंट, ढाबों और होटलों में खाने की कीमतें बढ़ सकती हैं, क्योंकि ये सभी स्थान व्यावसायिक LPG सिलेंडर का उपयोग करते हैं.
दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें हालांकि बिना किसी परिवर्तन के ₹803 पर बनी हुई हैं. लेकिन कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें सभी प्रमुख शहरों में बढ़ रही हैं. उदाहरण के लिए, मुंबई में यह ₹1692.50, कोलकाता में ₹1850.50 और चेन्नई में ₹1903 में बेचे जाएंगे.
हाल ही में हुए मूल्य वृद्धि से पहले अगस्त और सितंबर में भी LPG सिलेंडरों की कीमतें बढ़ी थीं. अगस्त में 8-9 रुपये और सितंबर में 39 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. इससे आम आदमी की रसोई के बजट पर भी असर पड़ सकता है, खासकर उन परिवारों पर जो बाहर खाने का आनंद लेते हैं.
विभिन्न शहरों में व्यावसायिक LPG सिलेंडरों के नए मूल्य इस प्रकार हैं:
- नोएडा: ₹1,738.50
- लखनऊ: ₹1,861.00
- पटना: ₹1,995.50
- रांची: ₹1,900.00
- शिमला: ₹1,851.50
- चंडीगढ़: ₹1,760.50
- जयपुर: ₹1,767.50
- श्रीनगर: ₹2,043.00
- देहरादून: ₹1,791.50
- गाजियाबाद: ₹1,738.50
- फरीदाबाद: ₹1,740.50
- बैंगलोर: ₹1,818.00
- गुड़गांव: ₹1,756.00
- भुवनेश्वर: ₹1,889.00
- भागलपुर: ₹2,010.50
- कानपूर: ₹1,762.50
LPG कैलेंडर के बढे हुए दामों का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो अक्सर बाहर खाना खाते हैं. रेस्टोरेंट और ढाबों को बढ़ती लागत का सामना करना पड़ेगा, जिससे वे अपनी मेन्यू की कीमतें बढ़ा सकते हैं. इससे ग्राहकों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, जो उनके बजट पर भारी पड़ेगा.