रक्षक बना भक्षक, लखनऊ में वैन ड्राइवर ने 4 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

Global Bharat 19 Jul 2026 09:40: PM 1 Mins
रक्षक बना भक्षक, लखनऊ में वैन ड्राइवर ने 4 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. राजाजीपुरम इलाके में एक निजी स्कूल की चार वर्षीय नर्सरी की छात्रा के साथ स्कूल वैन के ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वैन चालक गिरीश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जब मासूम बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में वैन चालक ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घर पहुंचने पर बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी. शनिवार को जब परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों द्वारा की गई चिकित्सीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई. इस खुलासे के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. बच्ची की हालत को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस भयानक कृत्य के कारण मासूम बच्ची गहरे सदमे में है.

घटना के बाद पीड़िता की मां ने तालकटोरा थाने में लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया. जब आरोपी ड्राइवर को पुलिस हिरासत में लाया गया, तो थाने में उसे देखते ही मासूम बच्ची डर के मारे रो पड़ी. पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिछले कई दिनों से बच्ची के साथ गंदी हरकतें कर रहा था.
यह घटना स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ी करती है. )

LucknowNews CrimeNews ChildSafety LucknowPolice BreakingNews

Description of the author

Recent News