महुआ मोइत्रा ने 3 फोटो जारी कर बोलीं- ''अभिषेक बनर्जी पर हमले के पीछे BJP''

Amanat Ansari 31 May 2026 04:58: PM 1 Mins
महुआ मोइत्रा ने 3 फोटो जारी कर बोलीं- ''अभिषेक बनर्जी पर हमले के पीछे BJP''

कोलकाता: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोनारपुर में TMC राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के लिए भाजपा को सीधे जिम्मेदार ठहराया है. महुआ ने इस आरोप को मजबूत करने के लिए तीन फोटो एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शेयर किए हैं.

महुआ मोइत्रा ने इन तस्वीरों में एक महिला कार्यकर्ता सुष्मिता दत्ता को हाइलाइट किया है, जिन पर अभिषेक बनर्जी पर पत्थर फेंकने का आरोप है. फोटो में यह महिला गृह मंत्री अमित शाह और बंगाल की भाजपा मंत्री अग्निमित्रा पॉल के साथ दिख रही है.

महुआ ने एक्स पर लिखा, ''घटिया जंगली बीजेपी - झूठ बेचना फैलाना बंद करिए. आम लोग टीएमसी पर हमला नहीं कर रहे हैं. बीजेपी कार्यकर्ता सुष्मिता दत्ता... ऑन कैमरे अभिषेक बनर्जी पर पत्थरबाजी करते हुए पकड़ी गई है. ये खुलेआम बीजेपी की गुंडागर्दी है.''

सोनारपुर में पोस्ट-पोल हिंसा प्रभावित परिवारों से मिलने गए अभिषेक बनर्जी पर भीड़ ने अंडे, जूते और पत्थर फेंके. अभिषेक ने खुद को बचाने के लिए सिर पर क्रिकेट हेलमेट पहन लिया था. उन्होंने हमले के दौरान कहा था कि वे लोग मुझे मारना चाहते हैं.

ममता बनर्जी भी भतीजे पर हमले से आगबबूला हैं. उन्होंने हमले को “लिंचिंग” बताया और भाजपा पर राज्य में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया. टीएमसी इस पूरे मामले को बीजेपी की साजिश बता रही है, जबकि अभी तक भाजपा की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

West bengal Mahua Moitra abhishek banerjee Mahua Moitra on bjp

Recent News