बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने एक घरेलू सहायिका को नगीना क्षेत्र में एक घर में बर्तन साफ करते समय कथित तौर पर उन पर पेशाब करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी. यह घटना तब सामने आई जब आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आरोपी महिला की पहचान समंत्रा के रूप में की गई है.
ख़ौफ़नाक।
— Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) August 22, 2025
बिजनौर के नगीना के एक व्यापारी के घर में १० वर्षों से घर में काम करती थी।
परिवार को इस महिला पर शक हुआ तो रसोई के अंदर CCTV लगाया गया।
और आगे आप ख़ुद देखिए गिलास से में पेशाब करती थी। pic.twitter.com/gb9E10iNG1
जानकारी मिली है कि महिला पिछले 10 वर्षों से इस घर में काम करती थी. वीडिया में महिला को बर्तन धोते समय पेशाब करते देखा जा सकता है. वीडियो देखने के बाद घर के मालिक सत्यम ने इसकी शिकायत पुलिस से खी. अभी तक नौकरानी ने नहीं बताया है कि आखिर वह ऐसा क्यों कर रही थी. बताते चलें कि इससे पहले नोएडा में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जहां एक महिला पेशाब कर उससे आटा गूंथती थी और रोटी बनाकर खिलाती थी.
नगीना पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) संजय कुमार ने बताया कि वीडियो गुरुवार को सामने आने के बाद महिला को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा, "पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है." पूछताछ में महिला ने कारण बताने से इनकार कर दिया है.