पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में बड़ा धमाका, 11 की मौत, 30 घायल; टीटीपी ने ली जिम्मेदारी

Amanat Ansari 26 Sep 2026 06:08 PM 1 Mins
पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में बड़ा धमाका, 11 की मौत, 30 घायल; टीटीपी ने ली जिम्मेदारी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में शनिवार को एक जोरदार धमाका हुआ. इस विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए. रेस्क्यू 1122 के अनुसार, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचाया गया है.

कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. धमाका दराजिंडा इलाके के अमन मेला पुलिस चौकी के पास हुआ. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आत्मघाती हमला था, जिसमें विस्फोटक से भरी गाड़ी चौकी से टकराई. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

डेरा इस्माइल खान क्षेत्र में आतंकी घटनाएं आम हैं और अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जाता है. रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य जारी है. घटना की और जांच चल रही है.

Dera Ismail Khan blast Pakistan blast northwestern Pakistan explosion 11 killed

Recent News