Snakebite Viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद चौंकाने वाला और दुखद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति सांप को पकड़कर उसके साथ खेलने-करतब दिखाने लगता है, लेकिन कुछ ही पलों में यह मजाक जानलेवा साबित हो जाता है. वीडियो में एक युवक सड़क किनारे एक सांप को लेकर आता है.
The man who came to catch the snake paid a heavy price for playing with it, a painful de**ath in a live video within 3 minutes! pic.twitter.com/usGR3Xx3MI
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 1, 2026
वह आसपास खड़े लोगों के सामने जमीन पर बैठ जाता है और खुद को सांप पकड़ने का माहिर बता कर करतब दिखाने लगता है. वह बार-बार सांप को हाथ में उठाता है, घुमाता है और छू-छूकर लोगों को हैरान करने की कोशिश करता है. शुरू में सब कुछ सामान्य लग रहा था और भीड़ भी इसे तमाशे की तरह देख रही थी.
थोड़ी देर बाद सांप अचानक आक्रामक हो जाता है और व्यक्ति को डंक मार देता है. डंक लगने के बावजूद शख्स पहले तो सांप को फिर से पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन जल्द ही दर्द बढ़ने लगता है. वह तड़पने लगता है और कुछ ही क्षणों में जमीन पर ढेर हो जाता है. बताया जा रहा है कि इस घटना के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई.
मौके पर मौजूद लोग इस घटना को देखकर सकते में आ गए. कुछ लोग घबरा कर चीखने-चिल्लाने लगे, जबकि ज्यादातर लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में लग गए. किसी ने तुरंत मदद करने या उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश नहीं की, जो वीडियो में साफ दिख रहा है. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.
अधिकांश लोगों ने लिखा कि जंगली और जहरीले सांप के साथ इस तरह का खेल बिल्कुल नहीं खेलना चाहिए. कई ने इसे "अनावश्यक दिखावा" और "मूर्खतापूर्ण जोखिम" बताया. साथ ही सवाल उठाया गया कि इतनी गंभीर स्थिति में लोग मदद करने की बजाय सिर्फ वीडियो क्यों रिकॉर्ड करते रहते हैं.
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जंगली जानवरों के साथ लापरवाही बरतना कितना खतरनाक हो सकता है. सांप पकड़ना भी एक जोखिम भरा काम है, लेकिन उसके साथ अनावश्यक खिलवाड़ करना मौत को न्योता देना है.