धारवाड़: कर्नाटक के नवलगुंड में विधायक एन.एच. कोनारद्दी के कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को चाकू मार लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. महंतेश तिरमारी नामक व्यक्ति, जो नवलगुंड तालुक के पादेसुर गांव का रहने वाला है, सोमवार को MLA कार्यालय पहुंचा और अचानक पेट में चाकू घोंप लिया.
घटना की डिटेल्स
पुलिस अभी तक इस आत्मघाती कृत्य का कारण नहीं जान पाई है. जांच के दौरान सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है.
यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस MLA कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा सकती है.