मणिपुर पुलिस (Manipur Police) के अनुसार, कुकी उग्रवादियों (Kuki militants) ने दो स्थानों पर नागरिक आबादी के बीच लंबी दूरी के रॉकेट (Long-range Rockets) दागे. घटना में 78 वर्षीय आरके रबेई नामक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 सितंबर को बिष्णुपुर (Bishnupur) में छह अन्य लोग घायल हो गए है. इस भयावह घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं कि आखिरकार मणिपुर को कौन अशांत कर रहा है. दावा किया जा रहा है कि इसके पीछे चीन और पाकिस्तान साजिश कर रहा है.
मणिपुर पुलिस ने बताया कि इलाके से सटे पहाड़ी इलाकों (Hilly Regions) में अभियान चलाने के लिए सुरक्षा बलों (Security Forces) को भेजा गया है. पुलिस हालातों को नियंत्रण में करने की कोशिश कर रही है. उल्लेखनीय रूप से, यह पता चला है कि कुकी उग्रवादियों ने पहाड़ी क्षेत्रों (Hilly Ranges) में शरण ली हुई है. पुलिस ने बताया कि हमले के कारण तीन बंकर (Bunkers) नष्ट हो गए. रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के आईजी, डीआईजी (IG, DIG) सहित वरिष्ठ अधिकारियों (senior officers) ने भी तत्काल जवाबी कार्रवाई करने के लिए इलाकों का निरीक्षण किया है.
पुलिस ने जानकारी दी है कि संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) पर गोली चलाई है. एसपी सहित बिष्णुपुर जिले की पुलिस टीमें उस क्षेत्र में पहुंचीं, जहां उग्रवादियों ने गोबीबारी की है. बताया गया है कि हवाई गश्त करने के लिए सैन्य हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं. पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस उप महानिरीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी तत्काल जवाबी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. सबूत इकट्ठा करने के लिए मोबाइल फोरेंसिक यूनिट, डीएफएस, मणिपुर की एक टीम भी मौके पर पहुंची है.
मणिपुर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कानून और व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठकें आयोजित की गई हैं. अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं. मणिपुर अखंडता समन्वय समिति (सीओसीओएमआई) के प्रवक्ता खुरैजम अथौबा ने जानकारी दी है कि कुकी आक्रामकता में वृद्धि हुई है... पिछले कुछ दिनों में ड्रोन से भी बमबारी की गई है. उन्होंने कहा कि आज दो मिसाइल हमले हुए. समिति ने अनिश्चितकालीन सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की है.