Mann Ki Baat: PM मोदी ने विकसित भारत की नींव को मजबूत करने पर दिया बल

Global Bharat 25 Aug 2024 02:57: PM 1 Mins
Mann Ki Baat: PM मोदी ने विकसित भारत की नींव को मजबूत करने पर दिया बल

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 113वां एपिसोड था. इस एपिसोड में उन्होंने विकसित भारत की नींव को मजबूत करने पर बल दिया और सबसे पहले देश के वैज्ञानिकों की मेहनत और चंद्रयान-3 की उपलब्धियों की सरहाना की और कहां कि चंद्रयान-3 की वजह से हम सब लोगों ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया. इस रिपोर्ट में जानेंगे पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए जनता को क्या संदेश दिया.

मन की बात कार्यक्रम को सभी लोगों ने अपने आवास और बीजेपी कार्यालयो के साथ साथ मंडली का आयोजन कर सुना, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के साथ-साथ 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है. इनमें चीनी, तिब्बती, फ्रेंच, इंडोनेशियाई, बर्मी, बलूची, अरबी, फारसी, पश्तो, दारी, और स्वाहिली शामिल हैं.

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश की उपलब्धियों की, देश के लोगों के सामूहिक प्रयासों के बारे में बताया और कहा कि 21वीं सदी के भारत में, कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा है. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इस साल लाल किले से उन्होंने एक लाख ऐसे युवाओं से राजनीतिक व्यवस्था से जुड़ने का आग्रह किया है, जो राजनीतिक से ताल्लुक नहीं रखते. उन्होंने कहां उनकी इस बात पर युवाओं की जबरदस्त प्रतिक्रिया आई.

बड़ी संख्या में युवा राजनीति में आने के लिए उत्सुक दिखाई दिए. PM बोले ऐसे युवाओं को सही अवसर और सही मार्गदर्शन की तलाश है. सोशल मीडिया और पत्रों के जरिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. मन की बात कार्यक्रम के संबोधन में PM मोदी ने पशुओं के प्रति अरुणाचल प्रदेश के युवाओं में बढ़ते प्रेम का भी जिक्र किया और 3-डी प्रिंटिंग तकनीक की तरफ बढ़ते प्रयासों का जिक्र किया. इस बीच उन्होंने असम की एक सच्ची कहानी को भी लोगों को सुनाई.

वहां रह रहे एक छोटे से गांव बरेकुरी में मोरन समुदाय के लोगों के बारे में बताया कि कैसे उन्होंने ‘होलो बंदरों का ख्याल रखा. साथ ही 15 अगस्त पर आयोजित की गई हर घर तिरंगा योजना का भी जिक्र किया और जम्मू कश्मीर का जिक्र कर कहा कि दुनिया के सबसे ऊंचे चेनाब रेलवे ब्रिज पर ‘750 मीटर लंबे झंडे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई.

Recent News