शहीद बेटे पर पिता ने जताया फक्र, बोले- 4 साल और जिंदा रहा तो पोते को भी सेना में भेजूंगा, वीडियो देख आप भी गर्व करेंगे

Rahul Jadaun 10 May 2025 02:11: PM 1 Mins
शहीद बेटे पर पिता ने जताया फक्र, बोले- 4 साल और जिंदा रहा तो पोते को भी सेना में भेजूंगा, वीडियो देख आप भी गर्व करेंगे

नई दिल्ली: जब सेना जवान की जान जाती है तो परिवार का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है. अगर उस परिवार के बुजुर्ग भी सेना में रह चुके हों तो उनके लिए ये सबसे गर्व का पल होता है. उन्हें अपने घर का दीपक बुझने से ज्यादा मातृभूमि के ऋण चुकाने की खुशी होती है. इसी बात को सच साबित कर दिखाया है इटावा के लाल सूरज यादव के पिता ने. दरअसल सूरज यादव 6 मई को जम्मू-कश्मीर के तंगधार में वीरगति को प्राप्त हुए थे. जिस समय सूरज यादव रूटीन कॉन्वॉय के लिए निकले थे उसी समय सेना का वाहन हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में गिरा था. जिस हादसे में सूरज यादव समेत 5 जवान शहीद हुए थे.

पिता बोले पोते को भी सेना में भेजूंगा

सूरज यादव के पिता खुद सेना में रह चुके हैं. यही वजह है कि बेटे को खोने के दुख के साथ ही उनके चेहरे पर गर्व दिखाई दे रहा था. पूरे गांव में मातम का माहौल था लेकिन शहीद सूरज के पिता ने अपनी बहू से कह दिया कि तू चिंता ना कर मेरे पोते को 4 साल और बड़ा हो जाने दे, फिर वो भी अपने पिता की तरह देश का नाम रोशन करेगा. जिसके बाद ये वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग शहीद सूरज यादव के पिता को सलाम कर रहे हैं. आप भी पूरा वीडियो देखिए.

 

indian sholdier martyr martyr suraj yadav suraj yadav's father statement india pak war

Recent News