यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा ऐक्शन! पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को पार्टी से निकाला, वर्कर्स को दी चेतावनी

Amanat Ansari 13 Aug 2026 01:31: PM 1 Mins
यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा ऐक्शन! पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को पार्टी से निकाला, वर्कर्स को दी चेतावनी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बसपा प्रमुख मायावती लगातार सख्ती दिखा रही हैं. उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से बसपा से निष्कासित कर दिया.

मायावती ने इस फैसले की जानकारी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करके दी. उन्होंने लिखा, ''उत्तर प्रदेश में बीएसपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के फलस्वरूप आज तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.''

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि चुनावी माहौल गरमाया हुआ है, इसलिए विरोधियों के साम-दाम-दंड-भेद जैसे हथकंडों से सावधान रहें और पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अम्बेडकरवादी मिशन को सफल बनाने में जुटे रहें. इससे पहले मायावती ने अपने समधी और पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ को भी पार्टी से बाहर कर दिया था. अशोक सिद्धार्थ आकाश आनंद के ससुर हैं.

उन्हें अनुशासनहीनता और जिम्मेदारियों में लापरवाही के आरोप में निष्कासित किया गया था. मायावती का यह कदम यूपी चुनाव से पहले पार्टी में सख्त अनुशासन बनाए रखने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. बसपा प्रमुख लगातार कई नेताओं पर कार्रवाई कर रही हैं.

Mayawati BSP supremo Mayawati Anant Kumar Mishra Antu Mishra

Recent News