नई दिल्ली: अब तक भारत को हमले की गीदड़भभकी देने वाले पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतें फिर से शुरू कर दी हैं. लेकिन इस बार भी दुनिया के सामने पाकिस्तान का मजाक बन कर ही रह गया. क्योंकि पाकिस्तान ने भारत में मिसाइल अटैक की साजिश रची थी. जिसके लिए उसने भारत में अपने मिसाइल से हमला किया. लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइल को हवा में ही मार गिराया है. पंजाब पुलिस ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में इस हमले की पुष्टि भी की है. पंजाब पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल भेजा गया था. जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से हवा में ही मार गिराया गया है.