मोहाली ऑफिस में खौनाक हत्याकांड: आशिक ने काम करती प्रेमिका को चाकू से गोद-गोदकर मार डाला, वारदात CCTV में कैद!

Amanat Ansari 05 Jun 2026 12:19: PM 1 Mins
मोहाली ऑफिस में खौनाक हत्याकांड: आशिक ने काम करती प्रेमिका को चाकू से गोद-गोदकर मार डाला, वारदात CCTV में कैद!

मोहाली: पंजाब के मोहाली में दिल दहला देने वाली एक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. गुरुवार को मोहाली की एक निजी कंपनी के ऑफिस में पूर्व प्रेमी ने अपनी 30 वर्षीय प्रेमिका डिंपल पर चाकू से बेरहमी से हमला कर दिया. हमला इतना क्रूर था कि युवती ऑफिस के बीच भागकर भी बच नहीं पाई. पूरा वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना की डरावनी तस्वीर वायरल

39 वर्षीय हरजिंदर सिंह मान उर्फ हैरी और डिंपल (पटियाला निवासी) पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था, जिसे हरजिंदर सहन नहीं कर पा रहा था. वह बार-बार सुलह की कोशिश कर रहा था, लेकिन असफल रहा. गुरुवार को ऑफिस में दोनों के बीच तेज बहस हुई. अचानक हरजिंदर ने चाकू निकालकर डिंपल पर वार शुरू कर दिए.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती अपने सीट पर काम कर रही थी, जब हैरी पीछे से आया और हमला बोल दिया. डिंपल भागकर ऑफिस के बीच पहुंची, लेकिन आरोपी ने उसे पकड़ लिया और लगातार चाकू के वार किए. आसपास मौजूद कर्मचारी बचाने पहुंचे, लेकिन चाकू के डर से कोई आगे नहीं बढ़ सका. हमले के बाद हरजिंदर ने खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की. दोनों को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डिंपल को मृत घोषित कर दिया गया. हरजिंदर का इलाज चल रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रेम-व्यभिचार और ब्रेकअप की निराशा को लेकर ऐसे जघन्य अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जो समाज के लिए चिंता का विषय बन गए हैं. यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि रिश्तों में टूटन के बाद अगर कोई व्यक्ति मानसिक संतुलन खो दे तो कितना खतरनाक साबित हो सकता है. प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्ती बरतने की जरूरत है ताकि निर्दोष युवतियों की जान बचाई जा सके.

Mohali Murder Case Mohali Murder Mohali News Mohali Murder Video

Recent News