भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि मानसून निकोबार पहुंच गया है और 31 मई को केरल में दस्तक देगा. बता दें कि हर वर्ष मानसून 1 जून को केरल पहुंचता था, लेकिन इस बार एक दिन पहले ही केरल में दस्तक दे देगा.
ज्ञात रहे कि पिछले साल भी मानसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 मई को ही दस्तक दी थी, लेकिन केरल में 9 दिन देरी से 8 जून को पहुंचा था.
वहीं इस साल मानसून सामान्य तारीख से पहले ही केरल में दस्तक दे सकता है. वैसे केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख 1 जून है. घोषित तारीख में 4 दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश रखी गई है. यानी मानसून 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आ सकता है.
यूपी-बिहार में इस दिन देगा दस्तक
IMD के द्वाया बताया गया है कि मानसून के मध्य प्रदेश में 16 से 21 जून और राजस्थान में 25 जून से 6 जुलाई तक पहुंचने के आसार हैं. वहीं यूपी में 18 से 25 जून और बिहार-झारखंड में 18 जून तक पहुंच जाएगा. वहीं इस बार संभावना बन रही है कि देशभर में अच्छी बारिश होगी.