'इंडिया अलायंस जाएगा भाड़ में' गठबंधन में होने के बावजूद सांसद हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला

Amanat Ansari 14 Aug 2025 02:45: PM 1 Mins
'इंडिया अलायंस जाएगा भाड़ में' गठबंधन में होने के बावजूद सांसद हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला

नई दिल्ली: राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस को कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, तो इंडिया गठबंधन खतरे में पड़ सकता है. जयपुर में एक तीखे बयान में उन्होंने कहा कि वह गठबंधन का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन अगर कांग्रेस ने हद पार की, तो गठबंधन टूटने की नौबत आ सकती है. उनके इस बयान ने राजस्थान की सियासत में हलचल मचा दी है.

बेनीवाल जयपुर के शहीद स्मारक पर SI भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पोस्टर हटाए जाने से विवाद खड़ा हो गया. इस घटना पर नाराजगी जताते हुए बेनीवाल ने कहा कि वह युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे और कांग्रेस को अपनी कार्यशैली सुधारनी होगी.

उन्होंने न केवल कांग्रेस, बल्कि बीजेपी पर भी निशाना साधा. बेनीवाल ने युवाओं से अपील की कि वे दोनों पार्टियों को सबक सिखाएं और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को सत्ता में लाने के लिए समर्थन दें. उन्होंने दावा किया कि RLP ही राजस्थान की समस्याओं का स्थायी समाधान दे सकती है, भले ही इसमें समय लगे.

hanuman beniwal hanuman beniwal video hanuman beniwal news rajasthan news

Recent News