मुनीर का आतंकी कनेक्शन आया सामने, एक वीडियो ने खोल दी पाक की पोल, अमेरिका-चीन भी हैरान !

Rahul Jadaun 08 May 2025 03:17: PM 2 Mins
मुनीर का आतंकी कनेक्शन आया सामने, एक वीडियो ने खोल दी पाक की पोल, अमेरिका-चीन भी हैरान !

नई दिल्ली: पाकिस्तान आर्मी चीफ़ मुनीर का सीधा कनेक्शन आतंकियों के साथ निकला है! न सिर्फ पाक आर्मी चीफ़ का बल्कि पाकिस्तान राष्ट्रपति ने भी आतंकियों की मौत पर आंसू बहाए हैं! एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल है, हम उसकी पड़ताल करते हैं तो चौंकाने वाली कहानी सामने आती है! ये वीडियो साफ दावा करता है कि पाकिस्तान में आर्मी और आतंकियों का याराना है! एयरस्ट्राइक में मौत होने के बाद एक आतंकी के जनाज़े में सेना प्रमुख फूलों का गुलदस्ता भेजते हैं. इस पर गुलदस्ते पर लिखा है राष्ट्रपति, जबकि दूसरे गुलदस्ते में लिखा है COAS यानि चीफ़ ऑफ आर्मी स्टाफ, जिसका मतलब है ये गुलदस्ता मनीर ने भेजा था! इस वीडियो का अगला हिस्सा आपको और हैरान कर देगा! लंबी दाढ़ी और सिर पर टोपी लगाए ये जनाज़े की दुआ पढ़वा रहा है. इसके पीछे पाकिस्तान आर्मी के अधिकारी दिखाई देते हैं! चौंकाने वाली बात ये है कि इसका नाम हाफिज़ अब्दुल रऊफ़ है..जो नमाज़-ए-जनाज़ा पढ़ा रहा है! UN यानि यूनाइटेड नेशन्स ने इसे इंटरनेशनल आतंकी घोषित किया है! लश्कर-ए-तैयबा का बहुत ही बड़ा आतंकी है! हाफिज़ सईद और मसूद अज़हर का बेहद ख़ास है! एक आतंकी की मौत पर दूसरा आतंकी रोता है! इस सभा में पाकिस्तान पंजाब पुलिस के IG रैंक अधिकारी भी दिखाई देते हैं! ये एक वीडियो ऐसा है जिसके बाद दुनिया भर में पाकिस्तान फिर से बेनकाब हो गया है! दुनिया के हर मंच से भारत पाकिस्तान को आतंकियों का मददगार बताता है, पाकिस्तान इस बात को झूठलाता था. लेकिन अब ये वीडियो आने के बाद हर सवाल का जवाब मिल गया है! ऐसा कहा जा रहा है कि इस वीडियो को दिखाकर ही भारत पाकिस्तान को मिलने वाले कर्ज को भी रुकवा देगा! हालांकि पाकिस्तान की संसद में पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ सफेद झूठ बोलते हैं और कहते हैं ये जो मारे गए हैं सब शहीद हैं!

सर्वदलीय बैठक में राजनाथ सिंह ने कहा: ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है, फिर पाकिस्तान पर कार्रवाई होगी!

8 मई को PM मोदी और NSA डोभाल के बीच 50 मिनट तक बैठक चली, यानि फिर कोई रणनीति बनी है

पाकिस्तान रक्षा मंत्री ने भी धमकी दी है: भारत के सैन्य ठिकाने पाकिस्तान के निशाने पर हैं, बदला हम लेंगे!

उधर 8 मई की सुबह करीब 8 से 9 के बीच में लाहौर में एक बाद एक कई आवाज़ें आईं, कुछ घंटे बाद पाकिस्तान की तरफ से बयान जारी किया गया कि चार पाक सैनिकों की मौत हुई है! जबकि एक नागरिक की मौत हुई है. ये हमला ड्रोन से किया गया था. पाकिस्तान इसे भारतीय हमला बता रहा है. पाकिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने कहा:

लाहौर, गुजरांवाला, चकवाल, रावलपिंडी, मियानो, चोर और कराची में ड्रोन हमले हुए हैं, प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना कम से कम 12 भारतीय ड्रोन को गिराने में सफल हुई है.

पाकिस्तान PM ने टीवी पर जनता को संबोधित किया और दावा किया कि भारत को बदला चुकाना होगा! देश की हिफाज़त के लिए आख़िरी सांस तक लड़ेंगे...हम कुछ घंटों में ही जवाब देंगे. हालांकि ये वीडियो करीब 15 घंटे पुराना हो चुका है, पाकिस्तान अभी तक कुछ नहीं कर पाया है! आम लोगों की जान लेने वाला पाकिस्तान अब दावा कर रहा है कि हम सिर्फ भारतीय सैनिकों से मुकाबला करेंगे...ये सब कुछ होने के बीच आतंकियों के जनाज़े में पाक आर्मी की पोल खुल गई है! अब पाकिस्तान अमेरिका और चीन से भी गुहार नहीं लगा पाएगा! क्योंकि आतंक का साथ कोई देश खुलकर नहीं दे सकता है!

Asim Munir Pak Army Chief Munir Munir's terrorist connection Pak Army's terrorist connection Pakistan's viral video Shahwaz Sharif all-party meeting

Recent News