मुस्लिम युवक ने बाबू-सोना कहकर किया प्रपोज, हिंदू युवती ने चप्पलों से पीटकर उतारा प्यार का भूत!

Amanat Ansari 08 Feb 2026 07:54: PM 1 Mins
मुस्लिम युवक ने बाबू-सोना कहकर किया प्रपोज, हिंदू युवती ने चप्पलों से पीटकर उतारा प्यार का भूत!

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में वैलेंटाइन वीक के दौरान प्रपोज डे पर एक घटना ने काफी चर्चा बटोरी. खाईडोरा इलाके (सासनी गेट थाना क्षेत्र) में एक युवक इरफान (पुत्र अब्दुल कलाम, निवासी भुजपुरा) ने एक लड़की का कई दिनों से पीछा किया जा रहा था. लड़की एक निजी संस्थान में काम करती है और पहले भी परिवार को इसकी शिकायत कर चुकी थी.

8 फरवरी को रविवार की सुबह, जब लड़की जयगंज स्थित पोस्ट ऑफिस के पास से गुजर रही थी, तब इरफान ने उसे रोककर "बाबू सोना" जैसे शब्द कहते हुए प्रपोज करने की कोशिश की और छेड़छाड़ की. इससे गुस्साई लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी चप्पल से युवक को जमकर पीटा. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी युवक को पकड़ लिया और उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी. बाद में स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

लड़की के पिता ने सासनी गेट थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने इरफान के खिलाफ छेड़छाड़, स्टॉकिंग और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मेयर और हिंदूवादी कार्यकर्ता शकुंतला भारती अपने साथियों के साथ थाने पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कानूनी प्रक्रिया जारी है.

Aligarh News Aligarh Crime Aligarh Hindu Girl Propose day

Recent News