गर्लफ्रेंड ने कॉल कर बुलाया, पहले प्यार फिर किया कुछ ऐसा तड़प उठा लड़का!

Amanat Ansari 23 Dec 2024 04:45: PM 1 Mins
गर्लफ्रेंड ने कॉल कर बुलाया, पहले प्यार फिर किया कुछ ऐसा तड़प उठा लड़का!

मुजफ्फर नगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमिका ने प्रेमी के धोखे का ऐसा बदला लिया है, जिसे सुनकर हर कोई सन्न है. प्रेमिका ने आखिरी बार मिलने के लिए प्रेमी को बुलाया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. घायल प्रेमी को आनन-फानन में आस्पताल पहुंचाया गया है. घटना की सूचना मिलते हुए ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. घायल के साथ पुलिस भी अस्पताल पहुंची, लेकिन उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी अनुसार, प्रेमी और प्रेमिका के बीच पिछले 8 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था. कुछ दिन पहले ही प्रेमी की शादी किसी और से तय हो गई. इसी बात पर प्रेमिका गुस्सा हो गई और धोखे का बदला लेने का सोचा. प्रेमिका ने पहले किसी बहाने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया. दोनों की मुलाकात मुजफ्फरनगर के एक होटल में हुई, जहां किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी, इसी बीच प्रेमिका ने मौके का फायदा उठाकर किसी धारदार हधियार से प्रेमी का गुप्तांग काट दिया.

साथ ही दावा यह भी किया जा रहा है कि वारदात से पहले दोनों ने संबंध भी बनाए थे. हालांकि इस बात को लेकर पुलिस की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है. फिलहाल घायल प्रेमी का इलाज मेरठ के अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले ही प्रेमी की सगाई दूसरी लड़की से हुई थी. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने भी बयान जारी किया है.

स्थानीय सीओ सिटी व्योम बिंदल ने जानकारी दी है कि लड़का-लड़की के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई. इस दौरान लड़की ने युवक के प्राइवेट पार्ट को काट दिया. वहीं लड़की को भी चोटें आई है. दोनों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है. सीओ सिटी ने आगे बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था, इसी बीच युवक की शादी किसी ओर से तय हो गई, जिससे युवती गुस्से में थी. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

uttar pradesh muzaffarnagar girl cut private part love crime

Recent News