नरेंद्र मोदी के साथ ये मंत्री भी लेंगे शपथ, देखें मंत्रियों की सूची...

Global Bharat 09 Jun 2024 01:11: PM 1 Mins
नरेंद्र मोदी के साथ ये मंत्री भी लेंगे शपथ, देखें मंत्रियों की सूची...

नरेंद्र मोदी आज शाम को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार बीजेपी से 32 और टीडीपी-जदयू से 2-2 मंत्री बनाए जा सकते हैं. उससे पहले मनोनीत प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों से चाय पर चर्चा कर रहे हैं. जानकारी मिली है कि राष्ट्रपति भवन से कुल 43 नेताओं को औपचारिक तौर पर शपथ लेने के लिए फोन किया गया है. इन नेताओं में अधिकतर वो हैं जो मोदी 2.0 में भी मंत्री के पद पर आसीन थे. 

अब तक ये नेता PM आवास पहुंच चुके हैं

अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, गिरिराज सिंह PM, पीयूष गोयल, जे पी नड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, धर्मेंद्र प्रधान, एस जयशंकर, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण, सी आर पाटिल, नित्यानंद राय, मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, राव इंद्रजीत सिंह, कमलजीत सहरावत, रवनीत सिंह बिट्टू, ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, जयंत चौधरी, रामदास आठवले, पवन कल्याण, अनुप्रिया पटेल और एचडी कुमारस्वामी अभी तक PM आवास पहुंच चुके हैं.

मोदी 3.0 में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची:

राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, प्रहलाद जोशी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अर्जुन राम मेघवाल, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी, एचडी कुमारस्वामी राममोहन नायडू और चंद्रशेखर पेम्मासानी, पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनवाल, राम नाथ ठाकुर, मनोहर लाल खट्टर और डॉ. जितेंद्र भी इस बार मंत्री बन सकते हैं.

Recent News