भारत कुर्बानियों,शहादत से बना देश है, कोई धर्मशाला नहीं: मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

Global Bharat 12 Aug 2024 04:50: PM 1 Mins
भारत कुर्बानियों,शहादत से बना देश है, कोई धर्मशाला नहीं: मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

भारत के हालात एक दिन बांग्लादेश (Violence against Hindus in Bangladesh) जैसे हो जायेंगे इसका जवाब देते हुए अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा (All India Anti-Terrorist Front) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा (Maninderjit Singh Bitta) ने कहा कि हमारे देश के वो राजनीतिज्ञ जो भारत की तुलना बांग्लादेश से करते हैं उन्हें ये समझना चाहिए कि भारत में सर्वधर्म समभाव है इसलिए यहां एसे हालात कभी नहीं होंगे. वोट के लिए ये विपक्ष के लोग किसी भी हद तक गिर जाते हैं, लेकिन इस समय बांग्लादेश में हिन्दुओं पर जो हमले हो रहे हैं उन पर चुप्पी क्यों साध रखी है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिया बयान

बांग्लादेश में हुई हिंसा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने विपक्ष पर व्यंग्य करते हुए कहा कि कहा कि इस हिंसा में जितने भी अल्पसंख्यक हिन्दू हैं उन पर लगातार हिंसा और अत्याचार हो रहे हैं. उन्हें अपना घर छोड़कर सड़क पर आना पड़ रहा है. एक त्रासदी का सामना करना पड़ रहा है. जिन अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है उनमें से 90 फीसदी दलित हैं लेकिन हमेशा विरोध प्रदर्शन करने वाला, कैंडिल मार्च निकालने वाला,  लोगों को जाति में बांटने वाला प्रतिपक्ष गायब है वो कुछ नहीं कर रहा है.

देशभर में किया जा रहा है प्रदर्शन

बांग्लादेश (Bangladesh) में तख्तापलट होने के बाद वहां के हिंदुओं (Hindus) पर अत्याचार की खबरें लगातार सामने आ रहीं हैं. जिसके बाद अब बांग्लादेशी हिंदू भाइयों के लिए हिंदुस्तान के हिंदू जाग उठे हैं. उन्होंने हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए सरकार और सेना के साथ खड़े होने की बात कही और मांग की कि वे बांग्लादेशी हिंदुओं को बचाएं. वहीं यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) केंद्र सरकार पर हमलावर दिखे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से इस मुद्दे पर आवाज़ उठाने और कार्रवाई करने की मांग की.

यह भी पढ़ें- CM धामी ने भूतपूर्व सैनिक के आभार कार्यक्रम में लिया भाग, सैनिक कल्याण के लिए पूर्व सैनिकों ने जताया आभार

Recent News